Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: जानें कौन हैं जेराल्ड कॉर्टजे, लियामस्टोन की जगह राजस्थान में हुए शामिल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में विदेशी खिलाड़ियों की कमी से जूझ रही राजस्थान रॉयल्स की टीम को राहत भरी खबर मिली है। राजस्थान की टीम में बेन स्टोक्स की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर पहले साउथ अफ्रीका के वैन डर दुसैं को शामिल किया था तो वहीं पर अब इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन के रिप्लेसमेंट को भी ढूंढ लिया गया है। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजी ऑलराउंडर गेराल्ड कॉर्टजे को राजस्थान की टीम ने लिविगस्टोन के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है जिन्होंने रविवार को टीम के बायोबबल में ज्वाइन कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि लियाम लिविंगस्टोन ने बायोबबल की थकान का हवाला देते हुए आईपीएल को बीच सीजन छोड़कर जाने का फैसला किया था। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस बारे में जानकारी देते हुए अपने आधिकारिक ट्वीट से लिखा कि वीवो आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के लिये दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कॉर्टजे को इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है।

और पढ़ें: RCB को सहवाग की बड़ी सलाह, कहा- कोहली नहीं इस खिलाड़ी को करनी चाहिये ओपनिंग

उल्लेखनीय है कि 20 वर्षीय जेराल्ड कॉटर्जे ने अपने करियर में अब तक 8 टी20 मैचों में शिरकत की है और 23.33 की औसत से 9 विकेट हासिल किये हैं। इस दौरान वह साउथ अफ्रीका के लिये 2 बार अंडर 19 विश्व कप में खेल चुके हैं। कॉटजे ने इस दौरान बल्लेबाजी में भी कमाल किया है और 6 फर्स्ट क्लास मैचों के दौरान एक अर्धशतकीय पारी की मदद से 166 रनों का योगदान देने का काम किया है।

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स के लिये यह सीजन ्भी तक कछ खास घटा नहीं है और उसे खेले गये 6 में से सिर्फ 2 मैचों में ही जीत मिली है। वहीं टीम के विदेशी खिलाड़ी चोट और कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए आईपीएल से बाहर होते नजर आये। इसके चलते टीम में क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान, जोस बटलर और डेविड मिलर समेत 4 ही विदेशी खिलाड़ी बचे थे।

और पढ़ें: आंद्रे रसेल ने किया अपने जीवन के सबसे मुश्किल समय का खुलासा, कहा- जलन के चलते मुझे किया क्रिकेट से दूर

आपको बता दें कि राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर सीजन से पहले चोट के चलते बाहर हो गये थे, तो वहीं पहले मैच में चोटिल होने के बाद बेन स्टोक्स बाहर चले गये। लियाम लिविंगस्टोन ने बायोबबल की थकान को कारण बताया तो एंड्रयू टॉय ने भारत में बढ़ते कोरोना केसों को कारण बताते हुए आईपीएल को बीच में छोड़कर वापस लौटने का फैसला किया।

Story first published: Sunday, May 2, 2021, 16:58 [IST]
Other articles published on May 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+