WTC फाइनल से पहले टेस्ट रैंकिंग में भारत को लगा बड़ा झटका, नंबर 1 बनी न्यूजीलैंड की टीम
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से आयोजित कराये जा रहे पहले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 18 जून को साउथैम्पटन में खेला जाना है। इस ऐतिहासिक फाइनल मैच को खेले जाने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है लेकिन रविवार को न्यूजीलैंड की टीम ने इस ऐतिहासिक फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका दिया है। न्यूजीलैंड की टीम ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ एजबास्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से जीत हासिल कर 22 साल में पहली बार उसे घर पर धूल चटाने का काम किया और इसके साथ ही आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भारत को पछाड़कर टेस्ट की नंबर 1 टीम बन गई है।
न्यूजीलैंड की टीम के पास अब 123 रेटिंग प्वाइंट हो गये हैं और वह पहले पायदान पर काबिज हो गई है तो वहीं पर भारतीय टीम अब 121 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। इसके साथ ही तीसरे नंबर पर काबिज इंग्लैंड की टीम को भी एक पायदान का नुकसान हुआ है और वो 107 प्वाइंटस के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को एक पायदान का फायदा हुआ और वो तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।
और पढ़ें: ICC ने 10 दिग्गज खिलाड़ियों को किया हॉल ऑफ फेम में शामिल, इस भारतीय को मिली जगह
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने इंग्लैंड को अपने घर में 3-1 से मात देकर टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था लेकिन अब कीवी टीम ने इसे फिर से वापस हासिल कर लिया है। गौरतलब है कि टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह पहला पायदान हासिल करेगी। न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में 6 बदलाव किये थे और अपने युवा खिलाड़ियों के दम पर 8 विकेट से जीत हासिल की। कीवी टीम ने इससे पहले 1999 में इंग्लैंड को उसी के घर में हराने का काम किया था।
गौरतलब है कि लॉर्डस में खेला गया सीरीज का पहला टेस्ट मैच बारिश के खलल के बाद ड्रॉ हो गया था, जिसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 303 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में कीवी टीम ने 388 रन बना डाले और 85 रनों की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में बहुत ही खराब बल्लेबाजी की और महज 76 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट खो दिये और बाकी के बचे 3 विकेट सिर्फ 37 रनों की ही बढ़त हासिल कर सके।
और पढ़ें: ICC इवेंटस की मेजबानी को लेकर BCCI ने लिया यू टर्न, IPL बना कारण, जानें क्या है मामला
इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 122 रन बनाने का काम किया। कीवी टीम के सामने 38 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 10.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 41 रन बनाये और 8 विकेट की आसान जीत हासिल की। आपको बता दें कि चोट की वजह से केन विलियमसन इस मैच में नहीं खेल रहे थे और उनकी जगह टॉम लैथम टीम की कप्तानी कर रहे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications