धोनी-रैना के संन्यास पर जुड़ा '73' का अजब संयोग, जान कर हो जायेंगे हैरान
नई दिल्ली। अंग्रेजों के हाथों करीब 200 सालों से ज्यादा की गुलामी के बाद हमारे देश को 15 अगस्त 1947 में आजादी मिली और आज 15 अगस्त 2020 को भारत की आजादी के 73 साल पूरे हो गये हैं। आजादी के इस मौके पर जहां देश भर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने अपने-अपने तरीके से जश्न मनाया तो वहीं पर शाम को भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों सुरेश रैना और पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह कर लाखों फैन्स को इमोशनल कर दिया।
और पढ़ें: दोस्ती के मामले में जय-वीरू से कम नहीं थी धोनी-रैना की जोड़ी, साथ बनाये कई रिकॉर्ड
दोनों खिलाड़ियों ने शनिवार की शाम को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम का सहारा लेकर अपने-अपने अतंर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया। हालांकि दोनों खिलाड़ी अभी भी आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये एक साथ खेलते नजर आयेंगे लेकिन यह जोड़ी अब दोबारा नीली जर्सी में मैदान पर नहीं नजर आयेगी। इस बीच धोनी और रैना की ओर से लिये गये संन्यास पर एक गजब का संयोग आजादी के पर्व से मिल रहा है जिसके बारे में खुद फैन्स ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया और फिर यह ट्रेंड करने लगा।
और पढ़ें: बड़ी खबर: एम एस धोनी ने किया संन्यास का ऐलान, पोस्ट की इमोशनल वीडियो

73 साल पूरा होने पर रिटायर हुई भारत की जर्सी नंबर 7 और 3
उल्लेखनीय है कि भारत को आज अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए पूरे 73 साल हो गये हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की जर्सी का नंबर 7 और सुरेश रैना की जर्सी का नंबर 3 था जिन्होंने आज की शाम को अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इन खिलाड़ियों ने 73 की संख्या के रूप में ही संन्यास का ऐलान भी किया। धोनी ने शाम को 7:30 बजे जर्सी नंबर 7 को अलविदा कहा तो करीब आधे घंटे बाद सुरेश रैना ने भी अपने 3 नंबर जर्सी को अलविदा कह दिया।
दोनों खिलाड़ियों के संन्यास का ऐलान करने के साथ ही यह फैक्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धोनी के लिये खास है 7 नंबर का कनेक्शन
2007 में टीम की कप्तानी संभालने से लेकर अब तक धोनी के करियर में सात नंबर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खुद धोनी भी अपने लिए सात नंबर को बहुत लक्की मानते हैं। धोनी का जन्मदिन सातवें महीने की 7 तारीख को आता है। धोनी का जन्म 7 जुलाई,1981 को हुआ था और शायद यही कारण है कि उनके करियर के साथ नंबर सात जुड़ गया।
उनकी टीम इंडिया और आईपीएल की जर्सी का नंबर भी सात ही है। वह अपनी हर नई गाड़ी और बाइक खरीदते समय पूरी कोशिश करते हैं कि रजिस्ट्रेशन में नंबर 7 ही मिले। जब उन्होंने विदेश से हमर एच2 मंगाई थी तो उन्होंने उसका नंबर खासतौर पर 7781 लिया था। क्योंकि ये उनके जन्मदिन की तारीख (7 जुलाई 1981) है।

धोनी के संन्यास से दुखी रैना ने किया संन्यास का ऐलान
माही के संन्यास के ऐलान से सुरैश रैना दुखी नजर आये और अपनी दोस्ती को एक नया शिखर देते हुए उन्होंने भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
इसको लेकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा,'माही भाई आपके साथ खेलना मेरे लिये एक खास अनुभव रहा है, आपके साथ के बिना यह शायद इतना खास नहीं होता। आपके साथ खेलकर गौरव महसूस करता हूं और इस प्यार भरे दिल के साथ मैं भी आपके साथ जीवन के इस नये सफर को ज्वाइन करता हूं। थैंक्यू इंडिया, जय हिंद'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
