'रोमांच से ज्यादा मिलती है पहचान', कपिल देव ने गिनाये विश्वकप में भारत-पाकिस्तान मैच के फायदे
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले दुनिया की बाकी प्रतिद्वंदिता की तुलना में सबसे बड़े मैच होते हैं और यह प्रतिद्वंदिता सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं बल्कि सभी खेलों में नजर आती है। इस मैच के दौरान जो जुनून देखने को मिलता है उसका सिर्फ मैच का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ी ही महसूस कर सकते हैं। भारत-पाकिस्तान मैच के बीच में दबाव न सिर्फ खिलाड़ियों पर रहता है बल्कि फैन्स पर भी देखने को मिलता है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विश्व विजेता खिलाड़ी कपिल देव ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खास तौर से विश्वकप में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान के मुकाबलों से होने वाले फायदों पर रोशनी डाली है।
और पढ़ें: T20 World Cup: वार्म अप मैच में राहुल-किशन ने की रनों की बारिश, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया
उल्लेखनीय है कि ओमान और यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में भारत और पाकिस्तान की टीम को 24 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के साथ अपने-अपने कैंपेन का आगाज करना है। कपिल देव ने एबीपी न्यूज के साथ बात करते हुए बताया कि कैसे इस मैच से दोनों टीमों को फायदा होने वाला है और क्यों जरूरी है भारत-पाकिस्तान के बीच मैचों का आयोजित होना।
और पढ़ें: 'मैं फर्श पर सो जाता हूं', जब धोनी ने हार्दिक को दिया अपने बेड पर सोने का ऑफर

क्यों है भारत इतनी अजेय टीम
कपिल देव ने इस बातचीत के दौरान दोनों टीमों के बीच की राइवलरी में भारतीय टीम की सफलता के अनुभव के बारे में बात की। उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले कई सालों से द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन नहीं होती हालांकि आईसीसी टूर्नामेंट में ही इन दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होती है।
एबीपी न्यूज से बात करते हुए उन्होंने कहा,'यह सब कुछ निर्भर करता है दबाव और खुशी पर। अगर आप मैच के दौरान दबाव में हैं और फिर भी मैच का लुत्फ उठा रहे हैं तो आप मनचाहा रिजल्ट हासिल कर सकते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा दबाव महसूस करते हैं तो आपको मनचाहे नतीजे नहीं मिलते हैं। जो टीम दबाव में लुत्फ उठाने पर विश्वास रखती है उसके मैच जीतने के मौके ज्यादा बनते हैं।'

अच्छा प्रदर्शन करने पर मिलती है तारीफ
कपिल देव ने भारत-पाकिस्तान के मैचों के फायदे पर बात करते हुए कहा कि ऐसे मैचों में अगर युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वैश्विक स्तर पर उन्हें बड़ी पहचान बनाने में भी मदद मिलती है।
उन्होंने कहा,'जब खिलाड़ी भारत-पाकिस्तान मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें पहचान मिलती है। अगर कोई युवा खिलाड़ी बाहर आता है और अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसे वैश्विक स्तर पर पहचान मिलती है, वहीं अगर टीम का कोई सीनियर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है तो उसकी रिप्यूटेशन को नुकसान भी उठाना पड़ता है और काफी आलोचना भी होती है।'

वार्म-अप मैचों में भारत दिखा रहा है दम
गौरतलब है कि भारतीय टीम टी20 विश्वकप की तैयारियों के लिये नयी किट के साथ इस समय यूएई में वॉर्म अप मैच खेल रही है। भारत ने अपना पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड के खिलाफ सोमवार को खेला था, जिसमें उसने 6 विकेट से जीत हासिल की। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 188 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में भारतीय टीम ने केएल राहुल और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 6 गेंद पहले ही इस स्कोर को 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को दूसरा अभ्यास मैच खेला जा रहा है जिसमें विराट कोहली की मौजूदगी के बावजूद रोहित शर्मा टीम की कमान संभाल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी कर रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
