IPL 2021: आशीष नेहरा ने बताया बुमराह से भी बेहतर भारतीय गेंदबाज का नाम, कहा- स्किल्स में बहुत आगे
नई दिल्ली। मौजूदा समय में अगर दुनिया के नंबर 1 तेज गेंदबाज की बात की जाये तो बेहद कम ही गेंदबाज होंगे जो भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पार करते नजर आते हैं। पिछले कुछ समय में भारत तेज गेंदबाजों की खान बनकर उभरा है जिसने कई विश्व स्तरीय गेंदबाज देने का काम किया है। जसप्रीत बुमराह ने पिछले कुछ सालों में शानदार गेंदबाजी करने का काम किया है, सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने की बात हो या फिर इरफान पठान और हरभजन के बाद टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बनने की बात हो बुमराह ने चारों ओर अपना कास मुकाम हासिल किया है।
और पढ़ें: जिम्बाब्वे से मिली हार को रमीज राजा ने बताया काला दिन, पाकिस्तान टीम को जमकर लताड़ा
बुमराह के पास नई और पुरानी दोनों गेंद से गेंदबाजी करने की काबिलियत है और पावरप्ले हो या फिर डेथ ओवर्स वो उसी खतरनाक तरीके से गेंदबाजी करते नजर आते हैं। बुमराह की तरह सभी प्रारूपों में गेंदबाजी में अपना लोहा मनवाने के मामले में बेहद कम ही गेंदबाज हुए हैं। जसप्रीत बुमराह की खूबियों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ही उनके आस-पास नजर आते हैं।
और पढ़ें: 'अब आरसीबी के पास हैं दो एबी डिविलियर्स', कोहली नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के फैन हुए गावस्कर

बुमराह से भी बेहतर गेंदबाज है यह बॉलर
इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि इंडियन क्रिकेट टीम के पास एक और गेंदबाज है जो न सिर्फ जसप्रीत बुमराह की लीग में शुमार है बल्कि स्किल्स के मामले में उनसे भी बेहतर गेंदबाज है। आशीष नेहरा के अनुसार यह कोई और नहीं बल्कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने के बाद से लगातार प्रभावित करने का काम किया है और आईपीएल 2021 में आरसीबी के लिये भी शानदार प्रदर्शन करने का काम किया है।
क्रिकबज के साथ बात करते हुए नेहरा ने कहा,'जब आप स्किल्स की बात करते हैं तो यह मेरा मानना है कि पिछले 3-4 सालों में काफी बेहतर हुआ है। जब आप गेंदबाजों की बात करते हैं तो हर कोई जसप्रीत बुमराह की बात करता है लेकिन स्किल के हिसाब से देखें तो मुझे नहीं लगता कि सिराज सभी प्रारूपों में उनके आस-पास ही हैं।'

सफेद बॉल से भी कमाल कर सकते हैं मोहम्मद सिराज
आशीष नेहरा ने मोहम्मद सिराज की तारीफ करते हुए कहा कि वह लाल बॉल से तो अच्छे गेंदबाज हैं ही लेकिन आने वाले समय में सफेद बॉल क्रिकेट में भी उनका कोई सानी नहीं होगा।
उन्होंने कहा,'कुछ साल पहले तक मोहम्मद सिराज के बारे में बात होती थी कि यह बहुत अच्छा रेड बॉल गेंदबाज है जो इंडिया ए के लिये हर मैच में 5-6 विकेट हासिल करने का काम करता है। वह बेहतरीन टेस्ट बॉलर है लेकिन उसके सफेद बॉल क्रिकेट में सफल होने के ज्यादा मौके है।'

बुमराह का प्रो वर्जन बनेंगे सिराज
नेहरा ने मोहम्मद सिराज की तारीफ करते हुए उन्हें सभी प्रारूपों में बेस्ट गेंदबाज बताया और कहा कि कुछ स्किल्स के मामले में वह अपने सीनियर जसप्रीत बुमराह का भी प्रो वर्जन हैं। नेहरा ने इसके लिये सिराज को अपना फिटनेस बरकरार रखने और खेल के प्रति जागरुकता बढ़ाने पर काम करने की अपील करते हुए कहा कि अगर वो इन दो चीजों पर काम कर लेते हैं तो उन्हें कोई भी नहीं रोक सकता।
उन्होंने कहा,'सफेद बॉल क्रिकेट में कुछ गेंदबाज होते हैं जिन्हें आप सिर्फ टी20 प्रारूप में खिलाते हैं लेकिन मुझे लगता है कि सिराज सभी प्रारूपों में अच्छे गेंदबाज हो सकते हैं। उनके पास स्किल की कोई कमी नहीं है, उनके पास हर तरह की वैरिएशन है। वह स्किल के मामले में बुमराह से भी आगे हैं लेकिन वैरिएशन के मामले में बुमराह आगे हैं। उनके पास गति की कमी नहीं है और अलग तरह की स्लोअर वन भी है। वह नई गेंद को घुमा सकते हैं। उन्हें अपनी फिटनेस और गेम प्लान को तेज करने की जरूरत है तो फिर आसमान ही उनकी लिमिट हो सकती है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
