MI vs CSK: चेन्नई का फ्लॉप शो जारी, बनाया पावरप्ले का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 41वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शारजाह के मैदान पर खेला जा रहा है। शारजाह के मैदान पर मुंबई इंडियंस के लिये कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पोलार्ड के फैसले ने क्रिकेट एक्सपर्टस को चौंका दिया लेकिन पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपनी खराब बल्लेबाजी को जारी रखा और पोलार्ड के फैसले को सही साबित कर दिया।
और पढ़ें: शेन वॉर्न का बड़ा खुलासा, बताया- सचिन के अलावा किस बल्लेबाज की दहशत ने उड़ाई नींद
प्लेऑफ की रेस से लगभग पूरी तरह से बाहर हो चुकी सीएसके की टीम के लिये अगर किसी भी तरह से प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखना था तो उसे लीग के बचे चारों मैच में जीत हासिल करनी थी। लेकिन आज के मैच में सीएसके ने जिस तरह से शुरुआत की उससे जीत की उम्मीद तो बहुत दूर चली गई और साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
और पढ़ें: MI vs CSK: पोलार्ड ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई, रोहित हुए बाहर, ऐसी होगी प्लेइंग 11

पहले ओवर में DRS से पलटा फैसला
सीएसके की टीम ने शारजाह के मैदान पर आज पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले के दौरान अपने 24 रन बनाये और अपने 5 विकेट खो दिये। यह आईपीएल के इतिहास में पहली बार है जब पावरप्ले के दौरान किसी भी टीम ने 5 विकेट खोने का काम किया हो।
मुंबई के लिये ट्रेंट बोल्ट ने शानदार शुरुआत की और ऋतुराज गायकवाड़ को LBW कर सीएसके को पहला झटका दिया और मेडन ओवर भी फेंका। गायकवाड़ को अंपायर ने नॉटआउट दिया था लेकिन पोलार्ड ने DRS का इस्तेमाल किया और फैसला उनके पक्ष में आ गया।

महज 3 रन खोये 4 विकेट, नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड
वहीं दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आये जसप्रीत बुमराह ने सीएसके की टीम को दोहरा झटका दिया और इस ओवर में लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट हासिल किये। बुमराह ने ओवर की चौथी गेंद पर पहले रायडु को डिकॉक के हाथों कैच कराया और फिर एन जगदीशन को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराकर तीसरा झटका दिया। वहीं बोल्ट ने अपने दूसरे ओवर में रविंद्र जडेजा को भी आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया।
इसके साथ ही सीएसके की टीम आईपीएल के इतिहास में सबसे कम रनों पर अपने 4 विकेट खोने वाली टीमों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई। इस शर्मनाक रिकॉर्ड में सीएसके की टीम 3 रन पर 4 विकेट खोने के बाद सीएसके की टीम दूसरे नंबर पर आ गई। वहीं पहले नंबर पर कोच्चि टस्कर्स का नाम है जिसने साल 2011 में डेक्कन चार्जस के खिलाफ 2 रन पर 4 विकेट खोये थे।
वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम का नाम है जिन्होंने साल 2014 में राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए महज 5 रन पर अपने 4 विकेट खो दिये थे।

बनाया आईपीएल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
वहीं पावरप्ले के आखिरी ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की और दूसरी ही गेंद पर रविंद्र जडेजा को आउट कर दिया। इसके साथ ही सीएसके की टीम आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा 5 विकेट खोने वाली पहली टीम बन गई है।
सीएसके की टीम ने पावरप्ले के दौरान 24 रन बनाकर 5 विकेट खो दिये। इससे पहले आईपीएलम में सीएसके के सबसे खराब प्रदर्शन की बात करें तो वह आरसीबी के खिलाफ साल 2011 में आया था, जहां पर उसने 4 विकेट खोये थे, जबकि पिछले साल राजस्थान के खिलाफ भी उसने 4 विकेट खोये थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications