Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CSK vs RR: सैमसन ने फिर से जीता टॉस, फिट होने के बाद भी सीएसके मे नहीं लौटे लुंगी एंगिडी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। वानखेड़े के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स के लिये टॉस जीतने के बाद कप्तान सैमसन ने कहा कि पिच और परिस्थितियों को देखते हुए हम यहां पर रनों का पीछा करना चाहेंगे। वहीं धोनी की सीएसके के लिये इस मैच में तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी फिट होकर चयन के लिये उपलब्ध थे लेकिन इसके बावजूद टीम की प्लेइंग 11 में कप्तान एमएस धोनी ने कोई बदलाव नहीं किया।

वानखेड़े में खेले जा रहे इस मैच में दोनों टीमें प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों ही टीमें अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। आखिरी बार जब दोनों टीमों का सामना आईपीएल में हुआ था तो मैदान पर 33 छक्के लगे थे, ऐसे में फैन्स को एक बार फिर से मैच में ऐसा ही कुछ देखने की उम्मीद है।

और पढ़ें: पंजाब किंग्स की रणनीति पर बिफरे आशीष नेहरा, कहा- अनिल कुंबले- राहुल को बेहतर प्लान की जरूरत

उल्लेखनीय है कि वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा यह मैच उसी पिच पर खेला जा रहा है जिस पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान की टीम ने जीत हासिल की थी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाये थे और राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रोमांचक तरीके से इस मैच को जीत लिया।

वहीं पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी की जिसके चलते पंजाब किंग्स को 15.4 ओवर्स में जीत हासिल कर ली।

और पढ़ें: जब घर में मदद करने के लिये लुकमान मेरीवाला ने छोड़ा था क्रिकेट, मुश्किल रहा है IPL तक का सफर

चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड, फाफ डुप्लेसी, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, सैम करन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

राजस्थान रॉयल्स का प्लेइंग XI: जोस बटलर, मनन वोहरा, संजू सैमसन (कप्तान), शिवम दुबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान।

Story first published: Monday, April 19, 2021, 19:12 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+