20वें ओवर में जडेजा के 5 छक्कों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, जानें कैसा है दिग्गजों का रिएक्शन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें मैच में वानखेड़े के मैदान पर छक्कों की बरसात देखने को मिली, जहां पर सीएसके के लिये हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने पारी के 20वें ओवर में लगातार 4 छक्के और एक ओवर में 5 छक्के,1 चौके की मदद से 37 रन बनाने का काम किया और आरसीबी के खिलाफ अपने स्कोर को 154 से ले जाकर 191 पर पहुंचाने का काम किया। रविंद्र जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ 25 गेंदों में अर्धशतक लगाने का काम किया और नाबाद 62 रनों की पारी खेलने का काम किया। जडेजा ने पारी के 20वें ओवर में क्रिस गेल के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की तो वहीं पर हर्षल पटेल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज की लिस्ट में राहुल शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करते नजर आये।
और पढ़ें: CSK vs RCB: जडेजा ने की क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, एक ओवर में ठोंके 37 रन
जडेजा ने पहली 21 गेंदों में 26 रन बनाने का काम किया और अगली 7 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद 62 रनों की पारी खेली। जडेजा ने आखिरी ओवर में जिस तरह की बल्लेबाजी की उसने सोशल मीडिया पर आग लगाने का काम किया और खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी उनके तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आये। आइये एक नजर उनके ट्विटर रिएक्शन पर डालें:
और पढ़ें: मोइन अली को लेकर केविन पीटरसन ने दिया बड़ा बयान, बताया क्यों नहीं बन सकते इंग्लैंड की टीम का हिस्सा

जडेजा का जलवा, पर चेज कर सकती है आरसीबी
मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन ने जडेजा की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि सीएसके ने रोमांचक तरीके से 191 रन बनाये लेकिन हमने आरसीबी के मैदान पर इन रनों को चेज होते हुए देखा। यह देखने लायक होगा कि आरसीबी की बल्लेबाजी का एप्रोच कैसा रहेगा।

सिंग्ल्स-डबल्स की तरह जड्डू ने मारे छक्के
रविंद्र जडेजा की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सर जडेजा ने क्या पारी खेली है, पर्पल कैप होल्डर हर्षल पटेल की जबरदस्त धुनाई, ऐसे चौके छक्के लगाये जैसे कोई खिलाड़ी सिंगल-डबल लेता हो।

सिर्फ जडेजा ही कर सकते हैं यह कारनामा
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने भी जडेजा की तारीफ की और कहा कि 6 गेंद में 37 रन, सिर्फ सर जडेजा ही यह कर सकते हैं। पर्पल कैप होल्डर के खिलाफ अविश्वसनीय बल्लेबाजी।

माइकल वॉन ने बीसीसीआई पर कसा तंज
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी रविंद्र जडेजा की तारीफ करते हुए बीसीसीआई पर तंज कसने का काम किया। उन्होंने लिखा जबरदस्त जडेजा, 6666264, एक और कारण जिसके वजह से बीसीसीआई को उन्हें सबसे बड़े कॉन्ट्रैक्ट में शामिल करना चाहिये।
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने हाल ही में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करने का काम किया था जिसमें जडेजा को ए प्लस कैटेगरी में शामिल नहीं किया जिसको लेकर माइकल वॉन ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications