IND vs ENG: बेन स्टोक्स भी हुए पस्त- 70 टेस्ट के करियर में इतनी मुश्किल बैटिंग नहीं देखी
अहमदाबादः भारत के स्पिनरों अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर से इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर भारी साबित हुए। अहमदाबाद में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड को 205 रन पर आउट करने में इस जोड़ी की अहम भूमिका रही क्योंकि उन्होंने आपस में सात विकेट बांटे। अक्षर को चार और अश्विन को तीन विकेट मिले।
यह 205 रन पिछली पांच पारियों में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा थे। इसी बात से उनकी हालत का अंदाजा पता चलता है।

बेन स्टोक्स ने माना- करियर में सबसे मुश्किल हालात
यह मुकाबला बेन स्टोक्स के लिए फिर भी ठीक साबित हुआ जिन्होंने इंग्लैंड की ओर से एकमात्र अर्धशतक लगाया। लेकिन यह ऑल-राउंडर भी भारत में खेलने के अनुभव पर पस्त पड़ गया है। बेन स्टोक्स ने कहा कि ये सबसे कठिन परिस्थितियां हैं जिनका उन्होंने अपने टेस्ट करियर में एक बल्लेबाज के रूप में सामना किया है।
वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर आउट होने से पहले 55 रन बनाने वाले बेन स्टोक्स ने कहा, "मैंने अब तक 70 के करीब टेस्ट खेले हैं, ये सबसे कठिन परिस्थितियां हैं जो मैंने एक बल्लेबाज के रूप में देखी हैं। जाहिर है, मैंने दुनिया भर में खेला है।"

स्टोक्स ने कहा- हर खिलाड़ी को खुद चीजें तय करनी होंगी
ऑलराउंडर ने कहा कि इन परिस्थितियों पर स्कोर करने का तरीका आपको खोजने होगा।
स्टोक्स ने कहा, "मुझे लगता है कि यह अपने तरीके से खोजने का मामला है, यह आपके बारे में नहीं है कि आप जाएं और कहें कि 'यह वही है जो हमें एक समूह के रूप में बेहतर करने की आवश्यकता है। यह इस बारे में है कि हम एक व्यक्तिगत इंसान के रूप में इसके बारे में सोचें कि परिस्थितियों से कैसे निपटा जा सकता है और यह देखें कि जब हम अगली बार यहां आएंगे तो हम व्यक्तियों के रूप में कैसे आगे बढ़ेंगे, क्योंकि हर कोई अलग तरीके से खेलता है।"
'बेन स्टोक्स ने मुझे गाली दी, फिर मैंने विराट भाई से बोला और विराट भाई ने हैंडल किया': मोहम्मद सिराज

पिच को बताया पहले की तुलना में बेहतर-
स्टोक्स ने इस विकेट को दर्शाते हुए कहा कि यह पिछले खेल की तुलना में "बेहतर" पिच है-
"आज सुबह और आज की दोपहर, यहां उछाल का मामला ज्यादा था। लेकिन बाद में दिन में, गेंद थोड़ा अधिक स्पिन करने लगी। कुल मिलाकर, यह उससे कहीं बेहतर विकेट है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या यह अच्छी भारतीय गेंदबाजी थी या इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी, स्टोक्स ने कहा: "मुझे लगता है कि यह शायद दोनों का मिलाजुला सा है।"
इस मैच में बेन स्टोक्स दूसरे कारण से भी चर्चा में रहे जब उन्होंने मोहम्मद सिराज को उनकी गेंदबाजी के दौरान कुछ शब्द कहे और फिर विराट कोहली को अपने खिलाड़ी को बैक करने के लिए बीच में आना पड़ा। तब मैदानी अंपायरों ने स्टोक्स और कोहली के बीच बात को आगे बढ़ने से रोका।
ऋषभ पंत ने कहा- किसी को गुस्सा आ रहा है, क्रॉली ने अगली ही गेंद पर थमा दिया विकेट- VIDEO
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
