सौरव गांगुली का बड़ा ऐलान, रद्द हुआ पाकिस्तान की मेजबानी में Asia Cup 2020
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते आज क्रिकेट का एक और बड़ा इवेंट टल गया है। इस साल पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले एशिया कप 2020 को रद्द कर दिया गया है। इस बारे में खुद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने जानकारी दी है। एक न्यूज चैनल के साथ लाइव बात करते हुए सौरव गांगुली ने बताया कि एशिया कप 2020 के आयोजन को रद्द कर दिया है। उल्लेखनीय है पाकिस्तान लगातार इस टूर्नामेंट को आयोजित करने पर जोर दे रही थी। हालांकि इस टूर्नामेंट का टलना भारत के लिहाज से अच्छी तो वहीं पाकिस्तान के लिये बुरी खबर है।
और पढ़ें: फाफ डुप्लेसिस का खुलासा, बताया- जसप्रीत बुमराह और आर्चर में क्या है समानता
पाकिस्तान हर हाल में एशिया कप 2020 का आयोजन करना चाहता था लेकिन बीसीसीआई लगातार इसे स्थगित करने की बात कर रही थी। दरअसल बीसीसीआई सितंबर और अक्टूबर के बीच में आईपीएल का आयोजन कराना चाहती थी तो वहीं पर पाकिस्तान एशिया कप का आयोजन करा कर आगे पीएसएल के लिये टाइम जुटाना चाहती थी।
और पढ़ें: बेन स्टोक्स की कप्तानी से खुश नहीं केविन पीटरसन, चाहते थे इस खिलाड़ी को बनाना
रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप पर फैसला सुनाते हुए अनिश्चतकाल के लिये स्थगित कर सकता है, जिसके बाद बीसीसीआई इस साल होने वाले आईपीएल के आयोजन की घोषणा कर सकता है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इस साल एशिया कप की मेजबानी का अधिकार मिला था, इसके आयोजन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के पाकिस्तान ना आने की बात पर श्रीलंका को एशिया कप की मेजबानी देने को तैयार हो गया था।
और पढ़ें: ENG vs WI Test: टॉस के दौरान ही ICC का नियम भूले जेसन होल्डर, कर बैठे बड़ी गलती
आपको बता दें कि सौरव गांगुली ने बुधवार को आईपीएल का ऐलान करते हुए कहा था कि उनकी 'पहली प्राथमिकता' भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन करने की है और उन्हें उम्मीद है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से जुड़ी चिंता के बावजूद 2020 में आईपीएल का आयोजन होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
