तो क्या अब भारत-पाकिस्तान के बीच खेली जायेगी द्विपक्षीय सीरीज, जानें क्या बोले नये चेयरमैन रमीज राजा
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नये चेयरमैन के रूप में रमीज राजा ने सोमवार को शपथ ली, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीमों के बीच फिर से द्विपक्षीय सीरीज खेले जाने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। रमीज राजा को एहसान मनी की जगह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नया चेयरमैन चुना गया है। हालांकि रमीज राजा ने इस सवाल को लेकर साफ कर दिया है कि किसी को अभी नतीजे पर पहुंचने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नव निर्वाचित चीफ ने कहा कि फिलहाल भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज करा पाना असंभव है क्योंकि राजनीतिक विवाद के चलते खेल के रिश्ते खराब हो चुके हैं।
और पढ़ें: जो रूट ने जीता आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड, अफरीदी-बुमराह को छोड़ा पीछे
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रमीज राजा से यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,'मौजूदा समय में यह असंभव है क्योंकि दोनों देशों के बीच की राजनीति ने खेल की बुनियाद को पूरी तरह से खराब कर दिया है और फिलहाल एक यथास्थिति बरकरार है जिसे बदलने की हमें कोई जल्दी नहीं है क्योंकि फिलहाल हमारा ध्यान अपने घरेलू और स्थानीय क्रिकेट को सुधारने पर लगाना चाहिये।'
और पढ़ें: IPL 2021: जानें कौन हैं बेन ड्वॉरशुइस, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया क्रिस वोक्स का रिप्लेसमेंट

8 सालों से नहीं हुई है कोई द्विपक्षीय सीरीज
गौरतलब है कि साल 2008 के दौरान मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद से दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब होते चले गये हैं और इस हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान की टीमें सिर्फ आईसीसी और एशिया कप जैसे इवेंट में ही हिस्सा लेती नजर आती हैं। दोनों देशों के बीच आखिरी बार 2012-13 में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी लेकिन इसके बाद से कोई द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली गई है।

विश्वकप में बदलेगी पाकिस्तान की तस्वीर
दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट मैच साल 2007 में बेंगलुरू में खेला गया था। इस दौरान रमीज राजा से टी20 विश्वकप में खेले गये भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भी सवाल किया गया जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो इस बार नतीजा बदला हुआ देखना चाहते हैं।
24 अक्टूबर को खेले जाने वाले इस मैच को लेकर उन्होंने कहा,'यह एक शो स्टॉपर मैच है और जब मैं पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ियों से मिला तो मैंने साफ कर दिया कि मैं इस बार तस्वीर को बदली हुई देखना चाहता हूं और टीम इस मैच के लिये पूरी तरह से तैयारी कर रही है और शानदार प्रदर्शन करेगी।'

आसान नहीं है पीसीबी का चेयनरमैन होना
रमीज राजा ने यह भी कहा कि वो पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को निडर होकर खेलते हुए देखना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि रमीज राजा को निर्विरोध तरीके से पीसीबी चेयरमैन के लिये चुना गया जिस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह दुनिया के सबसे मुश्किल जॉब में से एक है।
उन्होंने कहा,'हम सभी को मुश्किलों का सामना करने के लिये तैयार रहना चाहिये, इस दौरान हम कई मैच भी हारेंगे लेकिन मैंने अपने खिलाड़ियों से साफ कहा है कि उन्हें बहुत ज्यादा परेशान होने की दरकार नहीं है। टीम में उनकी जगह को लेकर कोई खतरा नहीं है, बस वो निडर होकर क्रिकेट खेलें। यह हमारे लिये बहुत बड़ी चुनौती साबित होने वाली है क्योंकि प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से यह जिम्मेदारी दिये जाने से पहले हमें काफी सारे बॉक्सेस को टिक करना चाहिये।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
