AUS vs IND: संजू सैमसन को लेकर नाराज हुए कैफ-हरभजन, कहा- ऐसा रहा तो आगे मौका मिलना मुश्किल
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को समाप्त हुई सीमित ओवर्स की सीरीज समाप्त हो गई है और अब दोनों टीमें टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट गई हैं। भारतीय टीम ने इस दौरे पर वनडे सीरीज में 2-1 से मिली करारी हार के बाद टी20 सीरीज में जबरदस्त वापसी की और ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2-1 से मात दी। इस दौरान भारतीय टीम के लिये युवा गेंदबाज टी नटराजन और हार्दिक पांड्या ने शानदार खेल दिखाकर सभी को अपना दीवाना बना दिया। भले ही भारतीय टीम ने इस सीरीज को जीत लिया हो लेकिन इस दौरान टीम में शामिल संजू सैमसन अपना प्रभाव छोड़ पाने में नाकाम रहे।
3 मैचों की सीरीज में संजू सैमसन महज 48 रन ही बना सके और हर बार जब टीम को उनसे अच्छी पारी की दरकार थी वह अपना विकेट फेंक कर चले गये। वहीं उनकी इस पारी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ और सीनियर गेंदबाज हरभजन सिंह ने अपनी नाराजगी जताई है और उन्हें विराट कोहली से सीखने की नसीहत दी।
सैमसन के प्रदर्शन को लेकर कैफ ने कहा,'संजू को अपने कप्तान विराट कोहली से सीखना चाहिये। आप में लंबे-लंबे छक्के लगाने की क्षमता है लेकिन आपको पारी कैसे बनाते हैं यह भी सीखना होगा, वरना टीम में आपका भविष्य लंबा नहीं हो सकता।'
वहीं सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि संजू सैमसन भारतीय टीम में 4 नंबर के प्रबल दावेदार है लेकिन इसके लिये उन्हें खुद को मिल रहे मौकों को भुनाना सीखना होगा।
और पढ़ें: AUS vs IND: एलन बॉर्डर ने बताया वॉर्नर की गैरमौजूदगी में कौन करे ओपनिंग
उन्होंने कहा,'संजू को इस दौरे पर 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने का मिला। मुझे लगता है कि वह इस नंबर पर बल्लेबाजी करने के प्रबल दावेदार हैं। यह उनका पहला या दूसरा ही विदेशी दौरा है। उन्हें अभी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है और हम सब जानते हैं कि उनमें कितना टैलेंट है और वो अपने दम पर भारत को सीरीज जिताने का दम रखते हैं। संजू भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य हैं और इसके लिये उन्हें सीखते रहने की जरूरत है। हालांकि कॉम्पिटीशन इतना सख्त है कि शायद उन्हें ज्यादा मौके न मिले। इसलिये उन्हें न सिर्फ सीखने की बल्कि जल्दी सीखने की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि वह यहां से बेहतर होकर निकलेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
