IPL 2021: पंत से पहले क्यों बल्लेबाजी करने आये ललित यादव, खुद कप्तान ने किया खुलासा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 13वां मुकाबला पिछले साल की फाइनलिस्ट टीमें मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जहां पर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई के खिलाफ 5 मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले को रोकने का काम किया और 6 विकेट से जीत हासिल कर लीग का तीसरा मैच जीतने का काम किया। इतना ही नहीं चेन्नई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने 2010 के बाद पहली बार जीत हासिल की और अब अंकतालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गये हैं। मुंबई इंडिंयस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में निर्धारित 20 ओवर्स में 138 रन बनाने का काम किया जिसका पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 19.2 ओवर्स में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और जीत हासिल की।
और पढ़ें: IPL 2021: मैच के बाद धोनी ने मानी गलती, कहा- हमारे हार का कारण बन सकती है यह चीज
इस मुकाबले में दिल्ली के लिये पृथ्वी शॉ एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे तो शिखर धवन ने फिर से जुझारू पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने का काम किया। हालांकि जब दिल्ली रनों का पीछा कर रही थी तो टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ललित यादव को कप्तान ऋषभ पंत ने खुद से पहले बल्लेबाजी करने के लिये भेजा जिसने सभी को चौंकाने का काम किया।
और पढ़ें: IPL 2021: 'लोग मुझ पर उंगली नहीं उठा सकते', फिटनेस को लेकर धोनी ने आलोचकों को सुनाई दो टूक

पंत ने बताया क्यों ललित यादव को खुद से पहले भेजा
मैच के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने खुद से पहले ललित यादव को भेजने के फैसले को डिफेंड करते हुए बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। पंत ने ललित यादव की तारीफ करते हुए कहा कि यह खिलाड़ी बल्लेबाजी में सभी को चौंकाने वाला खेल दिखा सकता है।
पंत ने ललित यादव की तारीफ करते हुए कहा,'ललित यादव में काफी टैलेंट हैं। वह भारतीय टीम के लिये आने वाले समय का भविष्य हैं। हम उन्हें आगे के लिये तैयार करना चाहते हैं। वो चेन्नई जैसी पिचों पर हैरान कर देने वाला प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा हम मैदान पर लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को जारी रखना चाहते थे।'

ऐसा था ललित यादव का प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि जब कायरन पोलार्ड ने स्टीव स्मिथ को आउट कर वापस पवेलियन भेजा तो सभी को उम्मीद थी कि खुद ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आयेंगे, हालांकि ऐसा हुआ नहीं और ललित यादव बल्लेबाजी करने आये। ललित यादव ने दिल्ली के लिये 25 गेंदों में नाबाद 22 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने का काम किया। इससे पहले ललित याद ने अपनी गेंदबाजी में भी काफी प्रभावित किया और 4 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

अमित मिश्रा ने दिलाई जीत
गौरतलब है कि इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा (44) की विस्फोटक पारी के चलते अच्छी शुरुआत की लेकिन दिल्ली के लिये अमित मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हिटमैन को 7वीं बार आउट किया और अपने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किये।
वहीं आवेश खान ने 2 और ललित यादव ने एक विकेट हासिल कर मुंबई को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। दिल्ली के लिये शिखर धवन ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 33 रनों का योगदान देकर टीम को जीत दिलाने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications