IPL 2021: आशीष नेहरा ने कोहली को दी खास सलाह, बताया- प्लेऑफ से पहले क्या करें बदलाव
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जमकर तारीफ की है। विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10 विकेट से जीत हासिल कर सीजन की लगातार चौथी जीत हासिल की। आरसीबी के लिये इस मैच में मोहम्मद सिराज (3/27) और हर्षल पटेल (3/47) ने शानदार गेंदबाजी की और राजस्थान की टीम को महज 177 रन पर रोकने का काम किया। जवाब में आरसीबी ने देवदत्त पाड्डिकल के पहले शतक और कप्तान कोहली की 72 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर इस लक्ष्य को 27 गेंद पहले ही हासिल कर लिया।
और पढ़ें: 3 हार के बाद IPL में कैसे वापसी करेगी राजस्थान रॉयल्स, कुमार संगाकारा ने बताया प्लान
लगातार चौथी जीत के साथ ही आरसीबी की टीम ने अंकतालिका में पहला स्थान बरकरार रखा है। आरसीबी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है और उन्हें प्लेऑफ से पहले खास सलाह दी है।
और पढ़ें: PBKS vs MI: पावरप्ले में मुंबई पर भारी पड़ी पंजाब किंग्स, नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

प्लेऑफ से पहले कोहली इस बात का रखें ध्यान
क्रिकबज के साथ बात करते हुए आशीष नेहरा ने आरसीबी को अपनी लय बरकरार रखने की सलाह दी है और कहा है कि उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिये टॉप 2 टीमों में खत्म करने की कोशिश करनी चाहिये।
उन्होंने कहा,'विराट कोहली बतौर कप्तान किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेते। जिस अंदाज से उन्होंने इस साल कैंपेन की शुरुआत की हैं और पहले 4 मैचों में जीत हासिल की है, उन्हें खुद को सीमित रखने की जरूरत नहीं है। मुझे याद है जब मैं दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) का हिस्सा हुआ करता था तब हमने 2009 में साउथ अफ्रीका में खेला था। उस दौरान जब लीग स्टेज में हमने 12 में से 10 मैचों में जीत हासिल कर ली थी उसके बाद ही नये एक्सपेरिमेंट करने का काम किया था। कोहली को भी यही करना चाहिये, पहले प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करें उसके बाद ही किसी तरह का एक्सपेरिमेंट करने की सोचें।'

कोर टीम को बरकरार रखे आरसीबी
नेहरा का मानना है कि आरसीबी को अपनी कोर टीम में देवदत्त पाड्डिकल, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर को टीम में बरकरार रखना चाहिये ताकि जीत की लय बरकरार रहे।
उन्होंने कहा,'आरसीबी की टीम को इससे बेहतर शुरुआत नहीं मिल सकती। साथ ही इस सीजन उनके पास विराट कोहली- एबी डिविलियर्स के अलावा भी कई अच्छे खिलाड़ी हैं, जिनमें देवदत्त पाड्डिकल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर का नाम शामिल हैं। कोहली को इन्हें अपनी कोर टीम में बरकरार रखना चाहिये।'

सच हो सकता है खिताब जीतने का सपना
नेहरा ने आरसीबी की मौजूदा टीम की तारीफ करते हुए कहा कि इसके पास वो ताकत है जिसकी कमी हमें पिछले सीजन में महसूस हुई थी। उन्होंने जिस तरह से सीजन का आगाज किया है हमें उम्मीद है कि सीजन का अंत भी उसी तर्ज पर होगा। अगर आरसीबी की टीम इसे बरकरार रखने में कामयाब रहती है तो उसे इस सीजन अपना पहला खिताब जीतने से कोई नहीं रोक सकता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
