Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'मुझे आउट करते ही हरभजन बोलते थे एक खास शब्द', गिलक्रस्ट ने टीम इंडिया को लेकर किया खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर और फैन्स के बीच टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह के करियर में ऑस्ट्रेलिया का एक खास स्थान रहा है। यह भारतीय गेंदबाज जब भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरा है तो उसने बेहद शानदार गेंदबाजी की है और कंगारू टीम के खिलाफ जबरदस्त रिकॉर्ड रहा है। हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के सार्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग, मैथ्यू हेडेन और विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को अपनी फिरकी पर नचाने का काम किया है।

और पढ़ें: ENG vs PAK: शतकों की हैट्रिक लगाने वाले शान मसूद के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

हाल ही में एडम गिलक्रिस्ट ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबलों को याद करते हुए खुलासा किया है कि जब भी भारत के खिलाफ मैच में उन्हें हरभजन सिंह आउट करते तो सभी भारतीय खिलाड़ी एक खास शब्द बोला करते थे।

और पढ़ें: चहल की मंगेतर धनश्री की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान, Carry Minati जैसे टॉप यूट्यूबर में है शामिल

आउट करने पर खास शब्द बोलते थे भारतीय

आउट करने पर खास शब्द बोलते थे भारतीय

एडम गिलक्रिस्ट ने लाइव कनेक्ट शो में शिरकत करते हुए बताया कि भारत के खिलाफ मैचों में वह जब भी भज्जी के खिलाफ रन बनाने का काम करते थे तो भारतीय फील्डर्स कुछ नहीं कहते थे लेकिन जैसे ही वह उन्हें आउट करते थे तो सभी भारतीय फील्डर्स कोई खास शब्द पुकारते थे।

उन्होंने कहा, 'मुझे वो शब्द याद नहीं है, लेकिन इतना याद है कि जब मैं रन बनाता था, तब वो सुनाई नहीं देता था, लेकिन जैसे ही भज्जी मुझे आउट करते थे, एक शब्द था जो भारतीय फील्डर्स बोलते थे।'

कमबैक सीरीज में किया था ऑस्ट्रेलिया को पस्त

कमबैक सीरीज में किया था ऑस्ट्रेलिया को पस्त

उल्लेखनीय है कि हरभजन सिंह को टीम में अनिल कुंबले जैसे दिग्गज स्पिनर होने की वजह से जल्दी मौका नहीं मिलता था। शुरुआती मैचों के दौरान कुछ विवाद के चलते वह टीम से बाहर हो गये थे और कमबैक का इंतजार कर रहे थे। इसको लेकर हरभजन ने कहा था कि उन्हें एक बार को तो लगा था कि शायद उन्हें दोबारा मौका भी नहीं मिलेगा। हालांकि साल 2001 में जब अनिल कुंबले चोटिल होकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलने में नाकाम थे तो सचिन तेंदुलकर की सलाह पर सौरव गांगुली ने हरभजन को टीम में शामिल किया और हरभजन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में भज्जी ने 32 विकेट हासिल कर टीम को अपने दम पर सीरीज जिताई।

हरभजन के खिलाफ बेबस हो जाते थे पॉन्टिंग, हेडन और गिली

हरभजन के खिलाफ बेबस हो जाते थे पॉन्टिंग, हेडन और गिली

गौरतलब है कि इस सीरीज के दौरान हरभजन ने अपने टेस्ट करियर की हैट्रिक हासिल की और पूरी सीरीज के दौरान रिकी पॉन्टिंग और एडम गिलक्रिस्ट को ज्यादा रन नहीं बनाने दिया। आपको बता दें कि हरभजन सिंह ने अपने करियर में पोंटिंग को 10 बार, हेडन को 9 बार और गिलक्रिस्ट को 7 बार आउट करने का काम किया है। करियर के दौरान हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 मैचों में 29.95 के औसत से 95 विकेट हासिल किये हैं।

भारत दौरे को लेकर गिलक्रिस्ट ने कहा, 'मुझे हमेशा भारत का दौरा करना अच्छा लगा है। भारत में लोग हमारे साथ अच्छा व्यवहार करते हैं।'

Story first published: Sunday, August 9, 2020, 14:22 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+