केन विलियमसन का खुलासा, बताया- क्यों WTC फाइनल में जीत के बाद विराट कोहली के कंधे पर रखा सिर
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में विराट सेना को हराने के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई जिसमें जीत के बाद केन विलियमसन अपनी विरोधी टीम के कप्तान विराट कोहली के कंधे पर सिर रखते हुए नजर आये थे। केन विलियमसन ने मैच के बाद सभी भारतीय खिलाड़ियों को गले लगाया लेकिन जब वो कोहली से गले मिले तो उनके कंधे पर सिर भी रखा। दोनों खिलाड़ियों की यह तस्वीर फैन्स को काफी पसंद आई लेकिन अब कप्तान केन विलियमसन ने खुद इस बात का खुलासा किया कि मैच जीतने के बाद उन्होंने ऐसा क्यों किया।
क्रिकबज के साथ बात करते हुए विलियमसन ने कहा,'जब हम 21 साल के बाद आईसीसी की ट्रॉफी जीते तो वह एक शानदार पल था और हम जानते थे कि जब भी आप भारत के खिलाफ खेलते हैं तो उन्हें हराना आसान नहीं होता। भारतीय टीम खेल के हर प्रारूप में हमारे खिलाफ बेंचमार्क सेट करते हैं और चुनौती पेश कर बताते हैं कि उनके पास कितनी गहराई है और क्रिकेट से कितना प्यार है।'
और पढ़ें: पाकिस्तान का कप्तान नहीं बनना चाहते हैं मोहम्मद रिजवान, खुद किया कारण का खुलासा
उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2000 में भारत को हराकर पहली बार अपना आईसीसी खिताब जीतने का काम किया था और 21 साल बाद दोबारा भारतीय टीम को हराकर आईसीसी की विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जीती। इस दौरान केन विलियमसन ने कोहली के कंधे पर सिर रखने का कारण भी बताया।
उन्होंने कहा,'मैं और विराट कोहली लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं और हम काफी अच्छे दोस्त भी हैं। हम पहले से जानते थे कि टेस्ट चैम्पियनशिप की ट्रॉफी हम दोनों के लिये कितनी बड़ी तस्वीर है और हम दोनों के लिये यह बड़ा पल था। हमारी दोस्ती क्रिकेट के मैच से काफी बड़ी है और इस बात को हम दोनों ही यह जानते हैं।'
और पढ़ें: बायोबबल तोड़ने पर पहले भारत-श्रीलंका सीरीज से हुए थे बाहर, अब लग सकता है एक साल का बैन
गौरतलब है कि केन विलियमसन ने फाइनल मैच में रोस टेलर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर कीवी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई और अपना दूसरा आईसीसी खिताब जीता। विलियमसन ने फाइनल के बारे में बात करते हुए कहा कि फाइनल में दोनो ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंत में परिणाम ही मायने रखता है। यह मैच चाकू की धार की तरह था जिसमें दोनों टीमों को जीत की दरकार थी और रिजल्ट के बाद आपके मन में पूरा सम्मान होता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
