Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तालिबान के कब्जे से पाकिस्तान की मेजबानी पर नहीं पड़ेगा फर्क, NZ - ENG को होस्ट करने को तैयार है PCB

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने अपनी सरजमीं पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम की सीमित ओवर्स सीरीज की मेजबानी को लेकर भरोसा जताया है कि उन्हें ऐसा करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही इस बात पर चर्चा हो रही है कि क्या पाकिस्तान में सीरीज खेलने जाना सुरक्षित होगा या नहीं, इसी को लेकर पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी ने बयान दिया है और बताया कि है कि वो दोनों टीमों की मेजबानी करने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं।

तालिबान के कब्जे के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान दौरे पर जाने को लेकर अनिश्चितता जताई है। दोनों टीमें एक लंबे अर्से बाद पाकिस्तान का दौरा करने वाली हैं, जहां न्यूजीलैंड की टीम 18 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी तो वहीं पर इंग्लैंड की टीम 16 साल बाद वहां पहुंचने वाली है।

और पढ़ें: 'वो चाहते हैं कि मैं फांसी लगा लूं', पिच रोलर चोरी के आरोप पर भारतीय खिलाड़ी ने मांगी BCCI की मदद

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की मेजबानी में इन श्रृंखलाओं का आयोजन टी20 विश्वकप से पहले सितंबर और अक्टूबर के महीने में किया जाना है, हालांकि तालिबान के कब्जे के बाद सीरीज के सही तरीके से आयोजित होने पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इसको लेकर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से सुरक्षा अधिकारियों के भी आने के आसार है जो कि परिस्थिति का जायजा ले सकें। एहसान मनी ने कहा कि पाकिस्तान को मेजबानी करने में कोई दिक्कत नहीं आने वाली है।

उन्होंने कहा,'पाकिस्तान में क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा और हमें विश्वास है कि आने वाले दिनों में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम सीरीज खेलने पहुंचेगी। पाकिस्तान में मैचों की मेजबानी करने में कोई दिक्कत नहीं आने वाली है।'

और पढ़ें: 'अगर ऐसा नहीं होता तो भारत सीरीज में 2-0 से होता आगे', पूर्व कप्तान ने इंग्लिश टीम को लताड़ा

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम सुरक्षा कर्मियों की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद ही सीरीज खेलने जायेगी। वहीं पर कुछ न्यूजीलैंड खिलाड़ियों ने पाकिस्तान का दौरा करने को लेकर आपत्ति जताई थी। उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड की टीम को इस्लामाबाद में 11 सितंबर से 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज रावलपिंडी और लाहौर में खेली जानी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के अधिकारियों ने परिस्थिति का जायजा लेने के लिये सुरक्षा कंसल्टेंट और एक्सपर्ट रेग डिकसन को नियुक्त किया है जो तय करेंगे कि सीरीज खेलने के लिये कीवी टीम को भेजना चाहिये या नहीं। हालांकि आईपीएल के चलते न्यूजीलैंड की टीम के मुख्य खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे।

पीसीबी के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा,'डिकसन अक्सर पाकिस्तान का दौरा करते आये हैं और वो क्रिकेट से संबंधित मुद्दों पर हमारी सुरक्षा का हाल देखते हैं। इस कारण से हमें पूरी उम्मीद है कि अफगानिस्तान में जारी घटनाओं के बीच वो हमारी प्रभावी सुरक्षा की सही रिपोर्ट तैयार करेंगे।'

आपको बता दें कि सितंबर में न्यूजीलैंड की मेजबानी के बाद पाकिस्तान की टीम को अक्टूबर में इंग्लैंड की महिला और पुरुष टीमों की सीमित ओवर्स सीरीज की मेजबानी करनी होगी। इंग्लैंड की टीम साल 2005 के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी।

Story first published: Saturday, August 21, 2021, 23:50 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+