For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Video: फार्मूला वन रेस के दौरान लगी आग, दो टुकड़ हुई कार, बाल-बाल बचे रोमैन ग्रोसजेन

नई दिल्ली। कार रेसिंग की दुनिया में फॉर्मूला वन रेस को सबसे खतरनाक माना जाता है। अक्सर इस खेल के दौरान ड्राइवर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं, जिस पर न सिर्फ उनका करियर बल्कि उनकी जिंदगी भी निर्भर करती है। रविवार की रात को बहराइन में जारी ग्रैंड पिक्स फॉर्मूला 1 रेस के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला जिसने आयोजकों समेत फैन्स को झकझोर दिया। इस रेस के दौरान फ्रांस के 34 वर्षीय ड्राइवर रोमैन ग्रोसजेन की कार में ट्रैक पर ही अचानक आग लग गई और पूरी कार के दो टुकड़ हो गये।

हालांकि इस दुर्घटना में राहत की बात यह रही कि कार रेसर रोमैन ग्रोसजेन को कुछ नहीं हुआ और वह पूरी तरह से सुरक्षित रूप से कार से बाहर निकलने में सफल रहे। उल्लेखनीय है कि यह घटना तब हुई जब रेस के दौरान कार ट्रैक पर थी कार का पिछला पहिया बैरियर से टकराने के चलते वह दांई ओर जाने लगी। टक्कर लगने से कार ट्रैक से बाहर की ओर निकल गई और धमाके के साथ आग लग गई, इसके चलते रेस को तुरंत रोक दिया गया।

और पढ़ें: SA vs ENG: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से हराया, 2-0 से जीती सीरीज

स्काई स्पोर्टस के साथ बात करते हुए हास टीम के अधिकार गुएंथेर स्टेनर ने बताया कि रोमैन ग्रोसजेन की हालत अब ठीक है। उनके हाथ और टखनों में आग की चपेट में आने की वजह से हल्की जलन है लेकिन वह अभी सभी जरूरी जांच से गुजर रहे हैं।

उन्होंने इस घटना को लेकर ट्वीट किया और कहा,'रोमैन सुरक्षित हैं लेकिन बचाव के तौर पर उन्हें मेडिकल जांच के लिये अस्पताल ले जाया गया है।'

और पढ़ें: AUS vs IND: केएल राहुल ने किया खुलासा, बताया- क्यों फ्लॉप हो रही है भारतीय गेंदबाजी

गौरतलब है कि रेस ट्रैक पर हुई यह दुर्घटना ऐसी थी जैसे मानों किसी एक्शन फिल्म का सीन शूट किया गया हो। इस बारे में बात करते हुए मेडिकल कार चालक एलन वैन डेर मेरवे ने भी स्काई स्पोर्टस से बात की और पिछले 12 साल के दौरान उन्होंने इतनी भयंकर आग की दुर्घटना नहीं देखी।

उन्होंने कहा,' रोमैन ने काफी बहादुरी दिखाई और खुद को कार से बाहर निकालने में कामयाब रहे। पिछले 12 सालों में मैने ऐसी भयंकर दुर्घटना नहीं देखी और उसमें खुद को संभाल कर बाहर निकालना वाकई में चौंकाने वाला है।'

देखें वीडियो:

Story first published: Monday, November 30, 2020, 15:33 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+