IND vs NZ: टॉस में फिर अनलकी साबित हुए विराट कोहली, सूर्यकुमार- भुवनेश्वर को नहीं मिला मौका
नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में भारतीय टीम आज (31 अक्टूबर) अपना दूसरा ही मुकाबला खेलने के लिये न्यूजीलैंड के सामने उतर रही है लेकिन आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये उसे हर हाल में जीत की दरकार है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा है जिसके चलते टी20 विश्वकप का दूसरा ही मुकाबला उनके लिये करो या मरो बन चुका है।
और पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले गावस्कर ने दी विराट सेना को चेतावनी, इसे बताया घबराहट के संकेत
इस अहम मुकाबले में विराट कोहली की टीम के ऊपर अतिरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है क्योंकि आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 सालों से जीत नहीं मिली है। दुबई के मैदान पर खेले गये इस मैच में न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन ने टॉस में जीत हासिल की और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। क्रिकेट करियर के दौरान विराट कोहली टॉस में काफी अनलकी रहे हैं और विश्वकप में भी उनका यह सफर बरकरार है।

टॉस जीतने वाली टीम का पलड़ा रहा है भारी
टॉस जीतने के बाद कप्तान विलियमसन ने कहा कि पिच काफी अच्छी नजर आ रही है, यह वही पिच है जिस पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला गया था, जिस पर गेंद काफी घूमती नजर आयी थी। हमें उम्मीद है कि दूसरी पारी में ओस नजर आ सकती है इसी वजह से हम रनों का पीछा करना चाहते हैं। वहीं विराट कोहली ने कहा कि हम भी यही करते लेकिन आप पूरी तरह से टॉस पर निर्भर नहीं हो सकते हैं और हम बोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा कर उसे बचाने की ओर देखेंगे।
दुबई के मैदान की बात करें तो इस विश्वकप में खेले गये अब तक के 15 मैचों में यहां पर टॉस जीतने वाली टीम ने 14 बार पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और हर बार जीत हासिल की है, जबकि एक बार टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच जीता है। ऐसे में भारतीय टीम के लिये इस मैच में टॉस जीतना बेहद जरूरी था लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

3 बदलाव के साथ उतरी है टीमें
भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में 2 बदलाव करते हुए भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दिया है तो वहीं पर सूर्यकुमार यादव की जगह ईशान किशन को मौका मिला है। कप्तान विराट कोहली ने बदलाव पर बात करते हुए कहा कि सूर्यकुमार यादव की पीठ में खिंचाव है जिसके चलते सूर्यकुमार को मौका दिया गया है तो वहीं पर शार्दुल को मौका दिया गया है। हार्दिक पांड्या को बैक किया है और वो जरूरत पड़ने पर आज के मैच में गेंदबाजी करते नजर आयेंगे। वहीं कप्तान केन विलियमसन ने भी अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है और एडम मिल्ने को मौका दिया है। टिम सेफर्ट को बाहर किया गया है तो टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी डेवॉन कॉन्वे को दी गई है।
दोनों टीमो के बीच खेले गये अब तक के मुकाबलों की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच 2 बार विश्वकप मुकाबले खेले गये हैं जिसमें कीवी टीम ने बाजी मारी है। वहीं ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो दोनों के बीच 16 मैच खेले गये हैं और दोनों टीमों ने 8-8 मैच जीते हैं। भारतीय टीम ने इसमें से 2 बार मैच को सुपरओवर में जीता है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), जेम्स नीशम, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, एडम मिल्ने (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
