SRH vs KKR: मनीष पांडे के अर्धशतक के चलते ही हारी हैदराबाद, नाम है बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का तीसरा मैच चेन्नई के मैदान पर हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला गया जहां पर केकेआर की टीम ने 10 रनों से जीत हासिल कर लीग में विजयी आगाज किया। इस जीत के साथ ही केकेआर की टीम ने अपनी 100वीं जीत भी हासिल की। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नितिश राणा (80) और राहुल त्रिपाठी (53) के दम पर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 177 रन ही बना सकी और 10 रनों से जीत हासिल की।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये जॉनी बेयरस्टो (55) और मनीष पांडे (नाबाद 61) ने अर्धशतकीय पारियां खेली और लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये हार में मध्यक्रम बल्लेबाज मनीष पांडे का एक बड़ा शर्मनाक आंकड़ा भी शामिल रहा जिसने एसआरएच की हार तय की।
और पढ़ें: SRH vs KKR: रसेल बने केकेआर के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट, कोलकाता को मिली 100वीं आईपीएल जीत
इस आंकड़े के अनुसार मनीष पांडे जब भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये अर्धशतकीय पारियां खेलते हैं तो उनकी टीम को ज्यादातर हार का सामना करना पड़ता है। मनीष पांडे ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेलते हुए अब तक 10 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं और इसमें से सिर्फ 2 बार ही उनकी टीम को जीत मिल सकी है। वहीं 8 बार जब उन्होंने अर्धशतक लगाया है हर बार उनकी टीम को हार को सामना करना पड़ा है।
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत और हार के दौरान रनों का योगदान में भी मनीष पांडे की औसत जीत से ज्यादा हार के नतीजो में है। मनीष पांडे ने हैदराबाद की जीत के दौरान 24 की औसत से रन बनाने का काम किया है जबकि हार के दौरान उनकी यह औसत बढ़कर 42.94 हो जाती है।
और पढ़ें: IPL 2021: पृथ्वी शॉ का खुलासा, बताया- बैटिंग में किन बदलावों के चलते 38 गेंद में ठोंके 72 रन
आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने रनों का पीछा करेत हुए महज 10 रन पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया था लेकिन बेयरस्टो और मनीष पांडे ने पारी को संभालने का काम किया और टीम को दोबारा मैच में लेकर आये। लेकिन पैट कमिंस ने बेयरस्टो को आउट कर केकेआर को मैच में वापस लाने का काम किया और आखिरी के कुछ ओवर्स में रसेल ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications