IND vs ENG: मोटेरा में भारत के लिये काल बना सॉफ्ट सिग्नल, सूर्यकुमार-सुंदर के विकेट पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी
India vs England 4th T20I Umpire's Soft Signal Created Rift for Suryakumar Yadav Washington Sundar Dismissal: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच अहमदाबाद के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर एक बार फिर से पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि भारतीय टीम ने इस मैच में पिछले 2 मैचों की गलती को नहीं दोहराते हुए 185 रनों का स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड के सामने जीत के लिये 186 रनों की दरकार रखी है। जहां भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी करने की कोशिश करेगी तो वहीं पर इंग्लैंड की टीम इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।
और पढ़ें: IND vs ENG: सूर्यकुमार-अय्यर के दम पर भारत की दमदार शुरुआत, इंग्लैंड को दिया 186 का लक्ष्य
मैच का रिजल्ट आना बाकी है लेकिन भारतीय पारी के दौरान अंपायर्स अपने दो फैसलों के चलते कॉन्ट्रोवर्सी में फंसते नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम के लिये इस मैच में पहली अंतर्राष्ट्रीय पारी खेलने उतरे सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए 31 गेंदों में 57 रनों की पारी खेलते हुए जबरदस्त शुरुआत की। सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और 3 छक्के लगाने का काम किया।
और पढ़ें: IND vs ENG: मोटेरा के मैदान पर रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 5वीं ही गेंद पर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मलान ने नहीं पकड़ा था क्लीन कैच
भारतीय टीम के लिये सूर्यकुमार यादव एक बड़ी पारी खेलने के मूड में नजर आ रहे थे लेकिन 14वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिसने विवादों को जन्म दे दिया। सैम कर्रन के इस ओवर में सूर्यकुमार ने दूसरी गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की, जिसे वहां मौजूद डेविड मलान ने पकड़ने का काम किया। हालांकि यह कैच क्लीन नहीं था जिसके चलते आखिरी फैसला थर्ड अंपायर को दिया गया। लेकिन तीसरे अंपायर के फैसला करने से पहले मैदानी अंपायर ने सॉफ्ट सिग्नल में इसे आउट करार दिया।
डेविड मलान के इस कैच को देखने पर रिप्ले में पता लगा कि गेंद उनके हाथ से छिटक कर मैदान पर लगी है लेकिन अंपायर के पास कन्कलूसिव एविडेंस न होने की वजह से थर्ड अंपायर फैसले को बदल नहीं सके और सूर्यकुमार को आउट दिया गया।

बाउंड्री से टच हो रहा था राशिद का पैर
ऐसा ही कुछ आखिरी ओवर में वाशिंगटन सुंदर के साथ भी देखने को मिला। जोफ्रा आर्चर की चौथी गेंद पर वाशिंगटन सुंंदर ने अपर कट शॉट खेला और गेंद को आदिल राशिद ने बाउंडई लाइन पर पकड़ा, यहां पर एक बार फिर डिसीजन के लिये तीसरे अंपायर के पास जाना पड़ा लेकिन सॉफ्ट सिग्नल के तौर पर आउट दिया गया। रिप्ले में देखने पर पता चला कि जब आदिल राशिद ने कैच को पकड़ा तो उनका एक पैर बाउंड्री से टच हो रहा था लेकिन कन्कलूसिव एविडेंस न होने के चलते फैसला एक बार फिर से सॉफ्ट सिग्नल के फैसले में गया।

कटघरे में सॉफ्ट सिग्नल का नियम
ऐसे में मोटेरा के मैदान पर सॉफ्ट सिग्नल भारतीय टीम के लिये विलेन साबित हुए, जहां पहले फॉर्म में दिख रहे सूर्यकुमार यादव का विकेट भारत को गंवाना पड़ा तो वहीं पर वाशिंगटन सुंदर का वो शॉट भारत के खाते में 6 रन जुड़ सकते थे। ऐसे में क्रिकेट जगत में सॉफ्ट सिग्नल को लेकर एक बार फिर से बहस छिड़ गई है कि क्या 30 यार्ड के बाहर मैदानी अंपायर को सॉफ्ट सिग्नल देना चाहिये या फिर जब तकनीक मौजूद है तो सॉफ्ट सिग्नल को लेकर इतनी बहस करना बेबुनियाद है। खैर यह देखने वाला होगा कि भारतीय टीम को इसका कितना खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications