IPL 2020 final: सहवाग ने की भविष्यवाणी, बताया दिल्ली-मुंबई के मुकाबले में कौन बनेगा चैम्पियन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन आखिरी मुकाम पर पहुंच चुका है और घरेलू क्रिकेट के इस महाकुंभ का फाइनल मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच दुबई के मैदान पर खेला जायेगा। इस मैच को लेकर जितना उत्साह फैन्स के बीच देखने को मिल रहा है तो वहीं पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी मैच को लेकर काफी रोमांचित हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिये 13 सालों में यह पहला मौका है जब वह खिताबी जंग के आखिरी मुकाबले में पहुंची है तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अपना पांचवा खिताब जीतने की ओर है।
इस बीच भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि इस शानदार फाइनल मुकाबले का विजेता कौन होगा। वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर अपने शो वीरू की बैठक का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले की बात करते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: अगर फाइनल मुकाबले में जीतना है इनाम तो दिल्ली मुंबई के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव
सहवाग ने फाइनल मुकाबले की बात करते हुए मुंबई इंडियंस की तारीफ की और कहा कि फाइनल मुकाबलों में इस टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार है। मुंबई की टीम 5 बार फाइनल मैच खेल चुकी है जिसमें से 4 बार उसे जीत मिली है, जिसे देखते हुए उसे हराना दिल्ली के लिये आसान बात नहीं होगी।
सहवाग ने मैच के विजेता की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि उनके हिसाब से मुंबई इंडियंस की टीम 5वीं बार विजेता बनेगी, हालांकि उनका दिल चाहता है कि दिल्ली कैपिटल्स इस मैच को जीत कर खिताब अपने नाम करे और सभी एक नया चैम्पियन देखने को मिले।
और पढ़ें: IPL 2020 Final: फाइनल में रोहित को हराना नामुमकिन, दिल्ली के खिलाफ बना सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड
सहवाग ने टॉस के बारे में बात करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि आज के मैच में जो भी टीम टॉस जीते वह पहले बल्लेबाजी करते हुए सामने वाली टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करे। अगर मुंबई टॉस जीतती है तो वह दिल्ली के खिलाफ 200 से ज्यादा का स्कोर कर सकती है जिसके चलते दिल्ली को मुश्किलों का सामना करना पड़ जायेगा, हालांकि शिखर की फॉर्म को देखकर मुंबई के गेंदबाज भी चिंतित नजर आयेंगे। इसके अलावा सहवाग ने ऋषभ पंत को अपने अंदाज में खेलने की सलाह देते हुए कहा कि वह उनके बल्ले से एक बड़ी पारी आते हुए देखना चाहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications