ENG vs PAK: बाबर को तकनीक पर काम करने की जरूरत, जानें ऐसा क्यों बोले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। मैनचेस्टर के मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी बाबर आजम ने पहली पारी में शुरुआती झटके लगने के बाद टीम को संभालते हुए करियर का 14वां अर्धशतक पूरा किया और पाकिस्तान के लिये 11 चौकों की मदद से 69 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बताया कौन हैं पाकिस्तान के लिये अगले वकार-वसीम
हालांकि बाबर आजम की शानदार पारी के बावजूद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा का मानना है कि अभी भी उनके खेल में कुछ तकनीकी खामियां हैं और अगर उन्हें अपना नाम महान खिलाड़ियों के बीच शामिल करना है तो उन्हें जल्दी दूर करने की जरूरत है।
और पढ़ें: आखिरकार टूट गया VIVO और IPL का करार, आपसी सहमति से लिया फैसला

बाबर को हो रही है यह तकनीकी समस्या
इंग्लैंड के खिलाफ बाबर की पारी का अवलोकन करते हुए रमीज राजा ने अपने यूट्यू चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वह बाबर की तकनीकी खामियों की बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाबर अपने कंधे सामने की तरफ रखकर गेंद का सामना कर रहे थे जिससे उन्हें ड्राइव खेलने में दिक्कत हो रही थी।
उन्होंने कहा, ‘जब ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि आपके सिर की स्थिति सही नहीं है। सिर कंधे के साथ स्थिर नहीं है। जब आप इस तरह खेलते हो तो आउटस्विंग का सामना करना समस्या बन जाता है। इसका मतलब है कि आप ड्राइव नहीं खेल पाते।'

111 की औसत से रन बना रहे हैं बाबर, फिर भी बल्लेबाजी में रहे हैं जूझ
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में 111 की औसत से रन बनाने वाले बाबर आजम को लेकर रमीज का मानना है कि वह अपनी बल्लेबाजी में संघर्ष कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बाबर आजम ने अपनी पिछली 8 टेस्ट पारियों में 4 शतक और 3 अर्शतक लगाने का काम किया है।
उन्होंने कहा,' अगर आप उनकी पारी पर नजर डालते हैं तो वह बल्लेबाजी करते हुए हिचकते हैं और नर्वस हो जाते हैं।'

अजहर अली को सोचने की आदत पर करना होगा काम
रमीज ने बाएं हाथ के बल्लेबाज शान मसूद की तारीफ की और कहा कि कप्तान अजहर अली इसलिए जूझ रहे हैं क्योंकि उनकी बल्लेबाज और टीम के कप्तान के रूप में अधिक सोचने की आदत है।
उन्होंने कहा, ‘वह सभी पहलुओं का जरूरत से ज्यादा विश्लेषण करता है, फिर यह बल्लेबाजी हो या कप्तानी। उसे सहज रहना चाहिए। कप्तान की भूमिका में आना और फिर निकल जाना महत्वपूर्ण है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
