Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: प्रैक्टिस मैच में काउंटी 11 की टीम से खेल रहे हैं वाशिंगटन सुंदर-आवेश खान, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले विराट सेना को डरहम में इंग्लैंड की काउंटी सेलेक्ट 11 के खिलाफ एक 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलना पड़ रहा है। हालांकि इस तीन दिवसीय मैच में चौंकाने वाली बात यह रही कि भारत के 11 नहीं बल्कि 13 खिलाड़ी मैदान पर खेलने उतरे हैं। हालांकि यह सभी खिलाड़ी भारत से नहीं खेल रहे हैं। डरहम के मैदान पर जारी इस प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम के रिजर्व पेस गेंदबाज आवेश खान और हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर भारतीय टीम के खिलाफ खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ी मैच से पहले काउंटी सेलेक्ट 11 के खेमे से जुड़े और उन्ही की टीम की ओर से भारत के खिलाफ खेल रहे हैं।

क्रिकेट के मैदान पर यह दुर्लभ नजारा देखने के बाद फैन्स लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिरकार 2 भारतीय खिलाड़ियों के अपनी ही टीम के खिलाफ खेलने का क्या कारण है। तो इसका जवाब लेकर हम आ गये हैं और बता रहे हैं कि वाशिंगटन सुंदर और आवेश खाना काउंटी सेलेक्ट 11 की टीम से क्यों खेल रहे हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: आखिर क्यों काउंटी XI के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं विराट कोहली-अजिंक्य रहाणे, जानें कारण

दरअसल काउंटी सेलेक्ट 11 की टीम के 2 सदस्य जेम्स ब्रेसी और जैक चैपल ने मैच से पहले अपना नाम वापस ले लिया जिसके चलते काउंटी टीम ने भारत से 2 खिलाड़ी मुहैया कराने की अपील की। जवाब में भारतीय टीम ने वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान को काउंटी सेलेक्ट की टीम से खेलने की इजाजत दे दी है। उल्लेखनीय है कि जेम्स ब्रेसी एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की वजह से सख्त क्वारंटीन में हैं तो वहीं पर जैक चैपल मैच से एक दिन पहले चोटिल हो गये।

हालांकि भारतीय टीम को काउंटी सेलेक्ट की टीम में आवेश खान को देना भारी पड़ गया है। गौरतलब है कि सोमवार को जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो आवेश खान की गेंद पर हनुमा विहारी ने एक स्ट्रेट ड्राइव लगाई। इस शॉट को रोकने के चक्कर में गेंदबाजी कर रहे आवेश खान अपना अंगूठा चोटिल करा बैठे और अब इस प्रैक्टिस मैच के बाकी बचे दिन के लिये बाहर हो गये हैं। आवेश खान ने 9.5 ओवर गेंदबाजी की और 41 रन देकर कोई भी विकेट नहीं ले सके।

और पढ़ें: IND vs SL: काउंटी 11 के खिलाफ भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर मैच से हुए बाहर हुआ तेज गेंदबाज

वहीं पर वाशिंगटन सुंदर के लिये यह मैच कुछ खास नहीं बीता है, खेल के पहले दिन उन्हें गेंदबाजी के लिये नहीं बुलाया गया जबकि दूसरे दिन जब वो बल्लेबाजी के लिये उतरे तो सिर्फ 1 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने केएल राहुल (101) और रविंद्र जडेजा (75) की पारियों के दम पर पहले खेलते हुए 311 रन बनाये तो वहीं पर दूसरे दिन 77 ओवर का खेल खत्म होने तक काउंटी सेलेक्ट 11 की टीम ने 6 विकेट खोकर 198 रन बना लिये हैं। काउंटी सेलेक्ट की टीम के लिये हसीब हमीद शतक लगाकर खेल रहे हैं।

Story first published: Wednesday, July 21, 2021, 22:23 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+