ICC टूर्नामेंट में भारतीय टीम के चयन पर नासिर हुसैन ने उठाये सवाल, जानें क्या कहा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने भले ही पिछले कुछ सालों में विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा बना कर रखा हो लेकिन यह बात भी सच है कि पिछले 7 सालों से भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद आईसीसी का कोई खिताब अपने नाम नहीं किया है। भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके बाद से भारतीय टीम ने 2014 टी20 विश्व कप में फाइनल में हार का सामना किया तो 2016 टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल से बाहर हुई।
और पढ़ें: सौरव गांगुली का खुलासा, बताया- क्यों सचिन तेंदुलकर नहीं खेलते थे मैच की पहली गेंद
वहीं 2017 के आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भी भारत को फाइनल में पाकिस्तान के हाथों हार मिली तो वहीं 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। वहीं अब इस मुद्दे को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी अपनी राय रखी है और भारतीय टीम के चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाया है।
और पढ़ें: ICC ने फिर टाला T20 विश्व कप पर फैसला, नाराज BCCI ने किया बड़ा ऐलान

आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान भारत के पास नहीं होती वैकल्पिक योजना
नासिर हुसैन का मानना है कि आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान भारतीय चयन समिति के पास उसका टॉप ऑर्डर फेल होने की स्थिति में वैकल्पिक योजना की कमी है और यही कारण है कि उसे आईसीसी टूर्नामेंट में खामियाजा भुगतना पड़ा।
नासिर हुसैन ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, 'मैं कहूंगा कि आईसीसी टूर्नामेंटों में परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना नहीं, बल्कि भारत का चयन गलत रहा। यह केवल एक मैच की योजना से जुड़ा हुआ नहीं है।'

तालमेल बिठाने में खिलाड़ियों को आती है दिक्कत
नासिर हुसैन का मानना है कि विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय मध्यक्रम हमेशा तालमेल बिठाने को तैयार नहीं रहता।
उन्होंने कहा, 'अगर कोहली और शर्मा आउट हो जाते हैं और स्कोर दो विकेट पर 20 रन हो जाता है तो क्या आपका मध्यक्रम इस परिस्थिति के लिए तैयार है। भारतीय क्रिकेट के लिए यह गलत हो सकता है कि उसका शीर्ष क्रम बहुत अच्छा है। जब कोहली, शर्मा शतक जड़ते हैं और मध्यक्रम के बल्लेबाजों को मौका नहीं मिलता है तो ठीक रहता है।'

भारत को प्लान बी की जरूरत
हुसैन का मानना है कि जब भारत शुरू में तीन विकेट गंवा देता है तो उसके पास इसका कोई जवाब नहीं होता है।
उन्होंने कहा, 'अचानक आप का स्कोर तीन विकेट पर 20 रन हो जाता है और आपको (मध्यक्रम) मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड का सामना करना होता है और फिर आप संभल नहीं पाते हो। इसलिए इसके लिए 'प्लान बी जरूरी होता है। केवल 'प्लान ए से ही काम नहीं चलता है।'
नासिर हुसैन को विराट कोहली का कप्तान के रूप में नजरिया पसंद है जो कि महेंद्र सिंह धोनी से अलग है। हालांकि कुछ विभाग हैं, जिनमें वह भारत के वर्तमान कप्तान से सुधार चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'अब भी कुछ विभाग हैं, जिनमें उन्हें सुधार करने की जरूरत है। मैं उसे बदलाव करने वाला व्यक्ति मानता हूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
