Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एडिलेड में एक बार फिर ट्रोल हुए पृथ्वी शॉ, छोड़ा मार्नस लाबुशेन का आसान कैच

IND vs AUS
Photo Credit: Twitter
Ind vs Aus: Virat Kohli gets angry on after Prithvi Shaw drops Marnus Labuschagne | वनइंडिया हिंदी

Pink ball Test match Australia vs India Day 2: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बहुप्रतिक्षित बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का पहला मैच एडिलेड के मैदान पर पिंक बॉल से डे-नाइट प्रारूप (Pink Ball Test match) में खेला जा रहा है। इस मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा। जहां पहले सेशन में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने नहीं दिया और 244 के स्कोर पर समेट दिया तो वहीं भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और कंगारूओं को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

भारतीय टीम के लिये जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 2 विकेट चटकाये तो वहीं उमेश यादव ने भी 3 विकेट हासिल किये। इनके अलावा भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किये और ऑस्ट्रेलियाई टीम को 191 रन पर समेट दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 53 रनों की बढ़त हासिल कर ली।

और पढ़ें: AUS vs IND: 3 गलतियां जो पिंक बॉल टेस्ट में भारत पर पड़ सकती हैं भारी, कंगारूओं को गिफ्ट न कर दें जीत

हालांकि भारतीय टीम के पास एक समय मौका था कि वह ऑस्ट्रेलियाई टीम पर 100 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर इस मैच पर अपना शिकंजा कस सकती थी हालांकि खराब फील्डिंग के चलते उसने एक नहीं बल्कि 4 कैच छोड़े और उसकी टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

वहीं पहली पारी में जीरो पर आउट होने वाले पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के लिये दूसरा दिन उस समय एक बुरा सपना बन गया जब उन्होंने मार्नस लाबुशेन का आसान सा कैच तब छोड़ जब वो 22 रन के स्कोर पर खेल रहे थे। वह स्क्वॉयर लेग पर खड़े थे और कैच ड्रॉप कर बैठे।

कैच ड्रॉप करने को लेकर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने गुस्सा जाहिर नहीं किया और मुस्करा कर माहौल ठंडा करने की कोशिश की, हालांकि कप्तान कोहली इतने नाराज हुए कि उनके मुंह से गाली निकल गई। शॉ (Prithvi Shaw) की खराब फील्डिंग को लेकर वह एक बार फिर ट्रोल हो गये और फैन्स ने उनकी काफी आलोचना की।

और पढ़ें: AUS vs IND: कोहली ने तोड़ा 51 साल पुराना रिकॉर्ड, धोनी-पटौडी को इस मामले में छोड़ा पीछे

गौरतलब है कि मार्नस लाबुशेन ने भारतीय गेंदबाजों का काफी परेशान किया और इस दौरान उन्हें 2 बार जीवनदान मिला। इससे पहले 12 रन के स्कोर पर बुमराह (Jasprit Bumrah) से बाउंड्री लाइन पर उनका मुश्किल कैच ड्रॉप हुआ था।

वहीं मयंक अग्रवाल ने 26 रन के स्कोर पर टिम पेन का कैच डीप मिड विकेट पर छोड़ा, नतीजा यह हुआ कि वो पारी के अंत तक आउट नहीं हुए और नाबाद 73 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। वहीं मिशेल स्टार्क भी 12 रन के स्कोर पर साहा के हाथों ड्रॉप हुए और 15 रन बनाकर रन आउट हुए। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 111 रन पर अपने 7 विकेट खो दिये थे लेकिन इन मौकों के चलते उसके आखिरी के 3 विकेटों ने 80 रन जोड़ने का काम किया और भारत को मैच पर शिकंजा कसने से रोक दिया।

Story first published: Friday, December 18, 2020, 19:33 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+