Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: दीपक हुड्डा ने 26 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, पर नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 51वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सीएसके के सामने अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलने उतरी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम के लिये खेलना आसान नहीं रहा और ऐसा लगा मानों टीम 120 रनों के अंदर सिमट जायेगी लेकिन पंजाब के लिये दीपक हुड्डा ने संकटमोचक की भूमिका निभाई और टीम के लिये अर्धशतक लगाकर उसे 150 के पार पहुंचाया। दीपक हुड्डा ने महज 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके बावजूद वह अपना नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल कर गये।

दीपक हुड्डा ने अपनी पारी में 30 गेंदे खेलकर नाबाद 62 रनों की पारी खेली और अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। अपना 67वां मैच खेल रहे दीपक हुड्डा ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक लगाने में 5 साल 2 महीने का समय लिया जो कि आईपीएल में दो अर्धशतक लगाने में लिया गया दूसरा सबसे ज्यादा समय लेने का रिकॉर्ड है।

और पढ़ें: IPL 2020: पंजाब के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

दीपक हुड्डा ने अपने आईपीएल करियर के दूसरे मैच में ही पहला अर्धशतक लगाने का काम किया था। उन्होंने यह अर्धशतक साल 2015 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ लगाया था जहां पर उन्होंने 54 रनों की पारी खेली थी। दीपक हुड्डा ने अपने पहले आईपीएल सीजन में 14 मैच खेलकर सिर्फ 151 रन बनाये थे जिसके बाद वह अपने इस स्कोर को भी पार नहीं कर पाये थे।

वहीं दीपक हुड्डा ने अपनी इस पारी में एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दीपक हुड्डा आईपीएल में दो अर्धशतक के बीच सबसे ज्यादा पारियों लेने के मामले में दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं। दीपक हुड्डा ने अपना दूसरा अर्धशतक लगाने के लिये 48 पारियों का सहारा लिया जबकि इस लिस्ट में युसुफ पठान 49 पारियों के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलने वाले हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो 44 पारियों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: 5वीं बार चैम्पियन बनेगी मुंबई, प्लेऑफ में बना गजब संयोग

गौरतलब है कि दीपक हुड्डा ने आईपीएल करियर का अपना बेस्ट स्कोर भी बनाया। पंजाब की टीम ने एक समय में 16.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 108 रन बनाये थे लेकिन दीपक हुड्डा की पारी के चलते पंजाब की टीम ने आखिरी 22 गेंदों में 45 रन जोड़े।

आपको बता दें कि दीपक हुड्डा ने मुंबई के खिलाफ भी नाबाद 23 रनों की पारी खेली थी जिसके चलते पंजाब की टीम मैच को टाई कर पाई थी जिसमें दो बार सुपरओवर होने के बाद टीम जीतने में कामयाब रही थी।

Story first published: Sunday, November 1, 2020, 21:14 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+