Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सुशांत की मौत पर छलका रॉबिन उथप्पा का दर्द, कहा- फीलिंग्स पर बात करनी जरूरी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्म हत्या की खबर से हर कोई सदमे में है। बॉलीवुड से लेकर खेल जगत के दिग्गजों ने सोशल मीडिया के जरिये अपना दुख व्यक्त किया है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भी सुशांत की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही उथप्पा ने कहा कि आप जिस भी दर्द से गुजर रहे थे उसकी कल्पना कर पाना भी मुश्किल है लेकिन हमें अपनी फीलिंग्स पर बात जरूर करनी चाहिये।

रॉबिन उथप्पा ने कहा कि अगर आप ठीक नहीं हो तो इस बारे में बात करनी चाहिये। अपने अंदर चल रही फीलिंग्स पर बात करने में कोई बुराई नहीं है। उल्लेखनीय है कि सुशांत ने रविवाार को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी जानकारी पुलिस ने दी।

और पढ़ें: स्टीव स्मिथ ने बताया कौन है दुनिया का बेस्ट फील्डर, लिया इस भारतीय का नाम

उनकी मौत पर दुख जताते हुए उथप्पा ने ट्वीट किया,'समझ से परे। आप जिस दर्द से गुजरे हो उसके बारे में सोच भी नहीं सकता। मेरी दुआएं आपके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। मैं इसे बार-बार नहीं दोहरा सकता। हम जो महसूस कर रहे हैं उसके बारे में बात करने की जरूरत है। हम जितना समझते हैं उससे ज्यादा मजबूत होते हैं। अगर आप ठीक नहीं हैं तो कोई बात नहीं है।'

गौरतलब है कि हाल ही में एक लाइव सेशन के दौरान राबिन उथप्पा ने खुलासा किया था कि 2008 से 2011 के बीच वह अपनी फॉर्म को लेकर गहरे डिप्रेशन में थे जिसके चलते उनके दिमाग में आत्महत्या का विचार आ रहा था और कई बार वह बालकनी से छलांग लगाने के बारे में सोच रहे थे।

और पढ़ें: इस कारण टूट गया सुशांत का क्रिकेटर बनने का सपना, वरना धोनी के साथ खेलते क्रिकेट

आपको बता दें कि सुशांत की आत्महत्या के पीछे के कारण अभी साफ नहीं है लेकिन ऐसी चर्चायें है कि वह काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे, जिसका वह इलाज भी करा रहे थे। 34 साल के सुशांत पटना के रहने वाले थे और दिल्ली में रहकर पढ़ाई पूरी की थी। यहां से वो मुंबई चले गये थे और टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता के जरिये अपनी पहचान बनाई। यहां से सुशांत ने फिल्मों में कदम रखा और 'काई पो छे', शुद्ध देसी रोमांस, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय किया।

Story first published: Wednesday, June 17, 2020, 14:09 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+