Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने शुरू की ट्रेनिंग, एनसीए में बल्लेबाजी करने उतरे

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने से शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसमें भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत मिलने पर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में जगह मजबूती प्रदान करेगा। हालांकि इस सीरीज में भारतीय टीम की हार उसे चैम्पियनशिप में प्वाइंटस टेबल में टॉप 2 पर खत्म करने में विफल हो सकती है। पिछली बार जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पहुंची थी तब उसने कंगारू टीम को 2-1 से हराने का काम किया था।

वहीं इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के लिये इस काम को दोहरा पाना आसान काम नहीं होगा, चूंकि भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी इस समय चोटिल चल रहे हैं तो वहीं पर कप्तान विराट कोहली भी पहले मैच के बाद वापस आ जायेंगे। हालांकि चोटिल खिलाड़ी टीम में वापसी करने के लिये मेहनत कर रहे हैं और वापसी के लिये वो सभी जरूरी चीजें कर रहे हैं जिसकी दरकार है।

और पढ़ें: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिये ICC ने जारी किया नया प्वाइंट सिस्टम, दूसरे पायदान पर खिसका भारत

बीसीसीआई ने बुधवार को ऋद्धिमान साहा और इशांत शर्मा की नेट पर प्रैक्टिस करने की वीडियो जारी कर यह जानकारी दी थी कि वह टेस्ट सीरीज से पहले खुद को फिट करने में जुटे हुए हैं। वहीं गुरुवार को भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी मैदान पर वापस लौटकर प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

बीसीसीआई की ओर से जारी की गई वीडियो में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी फिटनेस पर काम करते नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा को आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी जिसके चलते चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया था लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आखिरी के 3 मैच में खेलने के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिये टीम में शामिल किया गया था।

भले ही रोहित ने अपनी चोट के लेकर पूरा फिट बताया था लेकिन बीसीसीआई का मानना है कि उन्हें उबरने के लिये समय की जरूरत है और इसी वजह से उन्हें टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया ले जाने की बजाय वापस भारत भेजा गया ताकि वो अपनी फिटनेस पर काम कर के वापस टीम के साथ जुड़ सकें।

गौरतलब है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जल्द ही पिता बनने वाले हैं और इसी को देखते हुए उन्होंने पैटर्निटी लीव ली है जिसके चलते वह पहले टेस्ट मैच के बाद वापस भारत लौट आयेंगे। ऐसे में रोहित शर्मा का टीम के साथ जुड़ना और भी जरूरी हो जाता है चूंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न सिर्फ उनकी बल्लेबाजी बल्कि उनकी कप्तानी भी काफी अहम साबित होने वाली है।

और पढ़ें: IND vs AUS: भारत के खिलाफ नाथन नाम कर सकते हैं यह बड़ा रिकॉर्ड, कहा- लेने हैं 500 विकेट

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में नाबाद 68 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। फिलहाल वो एनसीए में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया में हैं। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और रोहित शर्मा चोट से उबरने के बाद एक साथ ही ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे और टीम से जुड़ने से पहले 14 दिन के क्वारंटाइन पीरियड में रहेंगे।

Story first published: Friday, November 20, 2020, 1:15 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+