Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

21 साल बाद इंजमाम ने कबूला गांगुली के विकेट का सच, कहा- चेन्नई टेस्ट में नही थे आउट

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के महानतम बल्लेबाजों में शुमार पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने अपने करियर के दौरान कई बार भारत का दौरा किया था और भारतीय टीम के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। इस बीच इंजमाम उल हक ने भारत के खिलाफ 1999 के दौरे को याद किया और सौरव गांगुली के उस विवादित विकेट के बारे में बताया कि वह आउट नहीं थे। उल्लेखनीय है कि भारत पाकिस्तान के बीच 1999 में खेली गई सीरीज में चेन्नई टेस्ट के दौरान सौरव गांगुली का कैच संदेहास्पद तरीके से लिया गया था।

अब 21 साल बाद इंजमाम उल हक ने दो टेस्ट मैचों की उस सीरीज के पहले मैच को याद किया और स्वीकार किया कि दूसरी पारी में लिया गया सौरव गांगुली कै कैच विवादास्पद था। उल्लेखनीय है कि वसीम अकरम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने इस मैच को 12 रन से जीत लिया था।

और पढ़ें: IND vs AUS: मोहम्मद शमी को याद आया IPL का डबल सुपर ओवर मैच, बताया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये फायदेमंद

इंजमाम उल हक ने भारतीय टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन के साथ यूट्यू पर बात करते हुए 1999 में खेले गये मैच की याद साझा किया। अश्विन ने इस शो के दौरान बताया कि चेपॉक में खेला गया यह मैच उनकी जिंदगी का पहला मैच था जिसे वह लाइव देख रहे थे।

इस मैच के दौरान दूसरी पारी में सौरव गांगुली ने सिली प्वाइंट पर शॉट खेला, जहां पर खड़े मोईन खान ने कैच पकड़ा लेकिन यह कैच काफी विवादास्पद रहा था क्योंकि कैमरे में यह कैद नहीं हो पाया कि वह कैच ठीक था या नहीं। हालांकि अंपायर ने आउट दिया था जिसके चलते उन्हें वापस पवेलियन जाना पड़ा।

वहीं इंजमाम उल हक ने इस कैच को याद करते हुए कहा कि इस घटना के दौरान अजहर महमूद और मोइन खान दो ही खिलाड़ी वहां मौजूद थे, जहां पर गांगुली ने शॉट खेला और गेंद अजहर के शरीर पर लगी और मोईन ने कैच को पकड़ लिया।

और पढ़ें: साक्षी धोनी का खुलासा, बताया किसके चलते एमएस धोनी खो सकते हैं अपनी कूलनेस

उन्‍होंने कहा,'इस कैच के बारे में मैं ठीक से तो बता नहीं सकता क्योंकि अजहर उस मैच में नहीं खेल रहे थे और दूसरी पारी में उनकी खुद की तबियत ठीक नहीं थी। मैं उस वक्त मैदान पर नहीं था लेकिन कह सकता हूं कि वो कैच संदेहास्पद था।'

गौरतलब है कि जब इंजमाम ने गांगुली के उस विकेट के संदेहास्पद होने की बात स्वीकार किया तो अश्विन जोरदार तरीके से हंसे और कहा कि इंजी भाई मैं आपकी ईमानदारी के लिये आपको सैल्यूट करता हूं।

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेली गई इस सीरीज में पाकिस्तान ने पहला मैच 12 रनों से जीता था जबकि भारतीय टीम ने दिल्ली में खेले गये दूसरे मैच में 212 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज को 1-1 से बराबर किया था।

Story first published: Saturday, November 21, 2020, 21:12 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+