Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: सीरीज से पहले फॉर्म में विराट-राहुल, अभ्यास मैच में लगाई रनों की झड़ी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां पर इन दिनों वह क्वारंटीन में वक्त बिता रही है। हालांकि क्वारंटीन में 14 दिन का समय बिताने के साथ ही भारतीय टीम अपने अभ्यास को भी जारी रखे हुए है। इसी फेहरिस्त में रविवार को भारतीय टीम ने एक अभ्यास मैच खेला जिसमें भारतीय टीम को दो 11 सदस्यीय टीम में बांटा गया और एक 40 ओवर्स का अभ्यास मैच खेला गया। इस मैच में एक टीम की कमान जहां कप्तान विराट कोहली के हाथो में थी तो वहीं दूसरी टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में थी।

कप्तान विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम का नाम महाराज रणजीत सिंह प्लेइंग 11 रहा जिसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर्स में 235 रनों का स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम के लिये शिखर धवन ने मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग की। वहीं कप्तान विराट कोहली ने भी अच्छा योगदान दिया और महज 58 गेंदों में 91 रन ठोंक डाले।

और पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने कार्तिक को IPL में कप्तानी से हटने के तरीके पर उठाये सवाल, जानें क्या बोले

वहीं केएल राहुल की कप्तानी वाली सीके नायडु प्लेइंग 11 टीम ने इस स्कोर को महज 35.4 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान केएल राहुल ने अपनी टीम के लिये 66 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली। सीके नायडु प्लेइंग 11 ने रनों का पीछा करते हुए 5 विकेट खो दिये थे लेकिन आर अश्विन और पृथ्वी शॉ ने मैच को फिनिश करने का काम किया। वहीं सीके नायडु प्लेइंग इलेवन के लिये शुबमन गिल और पृथ्वी शॉ को बतौर सलामी बल्लेबाज भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले यह अभ्यास मैच भारतीय फैन्स के लिये कई मायनों में खास रहा। इससे न सिर्फ भारतीय बल्लेबाजों की फॉर्म का पता चलता है बल्कि यह भी समझ आ रहा है कि आने वाली सीरीज में वह रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में किस ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकती है।

और पढ़ें: पृथ्वी शॉ पर भड़के आकाश चोपड़ा, कहा- इन्हें विकेट गंवाने का गम नहीं होता

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच 27 नवंबर से सीरीज का आगाज होगा जिसका पहला वनडे मैच सिडनी के मैदान पर खेला जायेगा। आपको बता दें कि आईपीएल में हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ सीमित ओवर्स की सीरीज में खेलते नजर नहीं आयेंगे।

Story first published: Tuesday, November 24, 2020, 20:02 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+