IPL 2021: खलील अहमद का खुलासा, बताया- किन 2 खिलाड़ियों के दम पर फिर चैम्पियन बनेगी हैदराबाद
IPL 2021 Sunrisers Hyderabad: नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट टी20 लीग का आगाज होने में अब बस 48 घंटो से भी कम का समय बाकी है और फैन्स खेल के इस महासमर को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चेन्नई के मैदान पर मुंबई और आरसीबी की टीमों के बीच 9 अप्रैल को खेले जाने वाले मैच के साथ इस लीग का आगाज होगा और हर टीम इस खिताब को अपना बनाने के प्रयास में अपना सबकुछ झोंकती नजर आयेगी। आईपीएल के इतिहास में अब तक दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स की टीमों के अलावा सभी टीमों ने कम से कम एक बार तो यह खिताब अपने नाम किया है।
और पढ़ें: IPL 2021: मुंबई इंडियंस के इतिहास में वो मशहूर 3 खिलाड़ी जिन्हें कभी नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह
जहां यह टीमें खिताब के इस सूखे को मिटाने की कोशिश करती हुई नजर आयेंगी तो वहीं पर बाकी टीमें अपने खिताब की संख्या को बढ़ाने का प्रयास करती हुई नजर आयेंगी। इस फेहरिस्त में एक बार की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद भी शामिल है, जिसके तेज गेंदबाज खलील अहमद ने बुधवार को अपनी टीम के गेम प्लान के बारे में बात करते हुए बताया कि किन 2 खिलाड़ियों के दम पर उनकी टीम इस साल फिर से चैम्पियन बनने वाली है।
और पढ़ें: IPL इतिहास के वो कचरा खिलाड़ी जो कि साबित हुए सुपरफ्लॉप, लाखों का पड़ा एक रन और विकेट

वॉर्नर की कप्तानी में फिर खिताब जीतेगी सनराइजर्स हैदराबाद
खलील अहमद का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन एक बार फिर से डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खिताब जीतेगी और इसके लिये पूरी टीम काफी मेहनत कर रही है।
उन्होंने कहा,'मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल हम ही आईपीएल की ट्रॉफी जीतेंगे और इसका आगाज भी विजयी ही होगा। हमारी टीम के लिये ओपनिंग में डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो कमाल की बल्लेबाजी करते हैं जो कि इस साल हमें और भी आक्रामक देखने को मिलेगी। वहीं जब बेयरस्टो आराम कर रहे होंगे तो ऋद्धिमान साहा ओपनिंग करते हुए नजर आयेंगे।'

इन दो खिलाड़ियों के दम पर बदलेगा टूर्नामेंट का रुख
खलील अहमद का मानना है कि टीम के पास न सिर्फ मजबूत बल्लेबाजी है बल्कि ऐसे गेंदबाज भी हैं जो कि दूसरी टीमों पर भारी पड़ते नजर आयेंगे और उनकी टीम को दूसरा खिताब जितायेंगे।
खिलाड़ियों पर बात करते हुए खलील ने कहा,'हमारी टीम के पास केन विलियमसन भी मौजूद हैं जो कि स्पिन के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं, तो वहीं पर दुनिया के बेस्ट स्पिनर राशिद खान भी हैं, ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद के लिये राशिद खान और विलियमसन की जोड़ी गेमचेंजर साबित होने वाली है।'

8 सालों में 5 बार प्लेऑफ तक पहुंची है सनराइजर्स हैदराबाद
गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का गठन साल 2013 में हुआ था और तब से लेकर अब तक खेले गये 8 सीजन में उसने 5 बार प्लेऑफ तक का सफर तय किया है। इस दौरान टीम ने 3 एलिमिनेटर, 2 फाइनल और एक क्वालिफायर 2 खेला है। सनराइजर्स की टीम 2016 में चैम्पियन बनी थी तो वहीं पर 2018 में उसे सीएसके के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के लिये सबसे स्ट्रॉन्ग डेविड वॉर्नर की बल्लेबाजी है जिन्होंने पिछले 7 सीजन में लगातार 500 से ज्यादा रन बनाने का काम किया है और हैदराबाद के लिये 6 बार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
