IPL 2020: वाशिंगटन सुंदर के नाम है आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, नामुमकिन है टूटना
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के संयुक्त अरब अमीरात में दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग आईपीएल 2020 का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट को शुरु होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बाकी है। जहां लंबे ब्रेक के बाद खिलाड़ी मैदान पर उतरकर अपनी टीमों को जिताने की कोशिश करेंगे तो वहीं पर इस कोशिश के दौरान इस टूर्नामेंट के इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड भी टूटते नजर आयेंगे। हालांकि इस दौरान कई ऐसे भी रिकॉर्ड हैं जिनका टूटना तो नामुमकिन बल्कि दोहरा पाना भी काफी मुश्किल है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिये आईपीएल 2020 में शिरकत करने वाले 20 साल के युवा खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर के नाम है जो कि उन्होंने साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिये खेलते हुए बनाया था।
और पढ़ें: IPL 2020: रैना-हरभजन की गैरमौजूदगी पर श्रीकांत का बड़ा बयान, बताया क्या है CSK का प्लान
वाशिंगटन सुंंदर की ओर से बनाये गये इस रिकॉर्ड को आईपीएल के इतिहास के सबसे शानदार रिकॉर्डों में रखा जाता है। वाशिंगटन सुंदर के नाम किसी भी आईपीएल फाइनल मैच में गेंदबाजी करते हुए सबसे कम रन खर्चने का रिकॉर्ड है जो कि पिछले 12 सीजन के दौरान कोई और गेंदबाज अपने नाम नहीं कर सका है।
और पढ़ें: 560 गरीब बच्चों की मदद के लिये आगे आये क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, जानें कैसे की हेल्प

वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ा था कुंबले का रिकॉर्ड
वाशिंगटन सुंदर ने आईपीएल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की टीम की ओर से खेलते हुए फाइनल मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करके सिर्फ 13 रन ही खर्च किये और सबसे कंजूस गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इसके लिये भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए फाइनल मैच में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट झटकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस रिकॉर्ड को टूटने में 12 साल लग गये।

जसप्रीत बुमराह भी इस लिस्ट में शामिल
वहीं इस फेहरिस्त में दूसरे सबसे कंजूस गेंदबाज का नाम लिया जाये तो भारतीय टीम की तेंज गेंदबाजी की अगुआई करने वाले जसप्रीत बुमराह का नाम आता है, जिन्होंने पिछले साल मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की। फाइनल मैच में बुमराह ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 4 ओवर गेंदबाजी की और 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किये और वाशिंगटन सुंदर का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 2 रन से चूक गये। वहीं इसी मैच में मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर ने भी शानदार प्रदर्शन किया और अपने निर्धारित 4 ओवरों में 14 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। बुमराह के मुकाबले एक विकेट कम होने के चलते वह इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

अश्विन का नाम भी है शामिल
इस फेहरिस्त में चौथे नंबर पर भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से शुरुआत करने वाले रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है। अश्विन ने साल 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए फाइनल मैच में शानदार गेंदबाजी की और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। इसके बाद अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में चले गये थे जहां पर उन्होंने 2 सीजन तक टीम की कप्तानी की, हालांकि इस साल वो दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आयेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
