IND vs AUS: क्या एडिलेड से गाबा शिफ्ट करना चाहिये पहला मैच, जानें क्या बोले हेजलवुड
नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों प्रारूपों में द्विपक्षीय सीरीज खेलने पहुंची है, जहां पर वो सिडनी में 14 दिन के क्वारंटीन पीरियड को अभ्यास के साथ बिता रही है। दोनों टीमों के बीच 27 नवंबर से वनडे सीरीज के साथ इस बहुप्रतिक्षित सीरीज की शुरुआत होगी। जहां कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लगे लॉकडाउन के बाद भारतीय टीम पहली बार अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेलने जा रही है तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम भी अपने घर में पहली सीरीज की मेजबानी करने वाला है।
और पढ़ें: लक्ष्मण ने बताया T20 World Cup में कौन साबित होगा भारत के लिये X-factor, कहा- डेथ ओवर्स का किंग
इस दौरान दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जानी है जिसका पहला टेस्ट मैच एडिलेड के मैदान पर पिंक बॉल प्रारूप में खेला जायेगा। हालांकि पिछले कुछ समय से एडिलेड में लगातार कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए दोनों टीमों के बीच चिंता देखने को मिल रही है और लगातार सवाल उठ रहा है कि क्या सुरक्षा के लिहाज से इस टेस्ट मैच के वेन्यू में बदलाव किया जाना चाहिये।
और पढ़ें: BBL में नये नियमों को लागू करने पर भड़के शेन वॉटसन, ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड को लताड़ा

कोरोना के चलते लगातार हो रही है इसे शिफ्ट करने की मांग
उल्लेखनीय है कि यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली 3 मैचों की वनडे और टी 20 सीरीज के बाद 17 नवंबर से एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा, हालांकि लगातार कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते इसे गाबा शिफ्ट किये जाने की मांग हो रही है।
उल्लेखनीय है कि एडिलेड में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते ऑस्ट्रेलिया कप्तान टिम पेन को सेल्फ आइसोलेशन में जाना पड़ गया तो वहीं पर बीबीएल के 10वें सीजन की तैयारी कर रही न्यू साउथ वेल्स की टीम के कई खिलाड़ी भी क्वारंटीन हो गये हैं।

हेजलवुड ने बताया क्यों गाबा में होना चाहिये मैच
वहीं इसको लेकर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का मानना है कि अगर इस मैच को एडिलेड के बजाय गाबा या ब्रिस्बेन में आयोजित किया जाता है तो यह एक अच्छा विकल्प होगा। इससे न सिर्फ कोरोना की चिंता से मुक्ति मिलेगी बल्कि इन मैदानों पर आपके तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलेगी।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए हेजलवुड ने कहा,' मेरे हिसाब से इसे गाबा में रखना ज्यादा अच्छा होगा। मुझे लगता है कि हम जितना ज्यादा इंतजार करेंगे उतना ज्यादा ही गर्मी का सामना करना होगा। यह सीरीज की शुरुआत करने के लिये अच्छी जगह है। इसके अलावा टीम का इस मैदान पर बेहद शानदार रिकॉर्ड रहा है।'

गाबा में 32 सालों से नहीं हारी है ऑस्ट्रेलिया
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गाबा के मैदान पर पिछले 32 साल में एक भी टेस्ट मैच नहीं गंवाया है। इतना ही नहीं इस मैदान पर मेजबान टीम को परिस्थितियों और मैदान का भी फायदा मिलता है जो कि कंगारू गेंदबाजों को रास आती हैं।
आपको बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिये एडिलेड ओवल के मैदान पर 27 हजार दर्शकों को आने की इजाजत दी है जो कि इस मैदान की पूर्ण क्षमता का आधा है। बोर्ड ने कहा कि उसने हालात पर नजर बनाये रखी है और वह इस मैदान पर डे नाइट मैच कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
