IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, तोड़ा कपिल-पठान का बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम को जीत के लिये आखिरी दिन 157 रनों की दरकार है और विराट सेना के 9 विकेट बाकी हैं। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिये हैं। इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 183 रनों पर सिमट गई। वहीं पर भारतीय टीम ने जवाब में 277 रन बना कर 95 रनों की बढ़त हासिल की।
और पढ़ें: पिछले 7 सालों से क्यों भारतीय टीम से जुड़े हुए हैं रवि शास्त्री, पूर्व सीएसी सदस्य का खुलासा
वहीं पर दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने कप्तान जो रूट (109) की शतकीय पारी के दम पर 303 रनों का स्कोर खड़ा किया और भारत के सामने जीत के लिये 209 रनों का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम के लिये केएल राहुल (26) और रोहित शर्मा ने पारी का आगाज किया लेकिन ब्रॉड ने 34 रन के स्कोर पर उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया। बारिश के चलते 5वें दिन का खेल नहीं शुरू हो सका है लेकिन भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
और पढ़ें: Tokyo 2020: 1500 मीटर रेस के आखिरी लैप में गिरी धावक, और फिर जीत लिया गोल्ड मेडल

ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने बुमराह
नॉटिंघम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने सभी 20 विकेट हासिल किये जो कि विदेशी सरजमीं पर दूसरी बार हुआ है। भारतीय टीम के लिये तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 9 विकेट, मोहम्मद शमी ने 4 विकेट, शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट हासिल किये।
इस बीच जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 4 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अपना नाम शुमार कर लिया है और ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गये हैं। चेतन शर्मा ने 1986 में बर्मिंघम के मैदान पर यह कारनामा पहली बार किया था तो वहीं पर साल 2007 में जहीर खान ने नॉटिंघम के मैदान पर ही यह कारनामा किया था।

कपिल-पठान को छोड़ा पीछे
वहीं पर जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिये 21 टेस्ट मैच के बाद सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर कब्जा कर लिया है। जसप्रीत बुमराह ने 21 टेस्ट मैच के बाद 92 विकेट हासिल कर लिये हैं। उन्होंने इस फेहरिस्त में पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान को पीछे छोड़ा है जिन्होंने 21 टेस्ट मैच के बाद 81 विकेट अपने नाम किये थे। वहीं पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव 79 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं तो मोहम्मद शमी 71 विकेट के साथ चौथे पायदान पर हैं। पूर्व भारतीय गेंदबाज श्रीसंत भी इस लिस्ट में शुमार हैं जो कि 70 विकेट के साथ पांचवे पायदान पर काबिज हैं।

इंग्लैंड के हॉनर्स बोर्ड पर दूसरी बार लिखा गया नाम
गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 4 विकेट हासिल किये तो वहीं दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाये। इसके साथ ही बुमराह ने अपने करियर में छठी बार 5 विकेट हासिल किया तो इंग्लैंड की सरजमीं पर दूसरी बार यह कारनामा किया। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने पहली बार भी यह कारनामा नॉटिंघम के मैदान पर किया था जिसके बाद उनका नाम हॉनर्स बोर्ड पर लिखा गया था और शनिवार को जब उन्होंने यह कारनामा फिर करके दिखाया तो दूसरी बार उनका नाम हॉनर्स बोर्ड पर लिखा गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications