Video: धोनी के संन्यास को लेकर इमोशनल हुए विराट कोहली, BCCI ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लगातार धोनी से जुड़े कई हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं। साथ ही उनके साथी खिलाड़ियों ने भी धोनी के साथ बिताये अपने लम्हे को शेयर कर रहे हैं। धोनी के संन्यास लेने पर भावुक होने वाले खिलाड़ियों में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल है जिन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिये एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने धोनी से जुड़ी कई इमोशनल बातें कही हैं।
और पढ़ें: चेतन चौहान के निधन पर सचिन-सहवाग-कोहली समेत दिग्गज खिलाड़ी दुखी, जानें क्या बोले
विराट कोहली के इस वीडियो को बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक पेज से शेयर किया है। इस वीडियो में विराट कोहली धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की और बताया कि उनकी जिंदगी में धोनी की क्या अहमियत थी।
और पढ़ें: कोरोना से हुई दिग्गज खिलाड़ी चेतन चौहान की मौत, गंभीर-सहवाग पर भारी थे यह बड़े टेस्ट रिकॉर्ड

धोनी के शुक्रगुजार रहेंगे विराट कोहली
विराट कोहली ने अपने करियर की शुरुआत एमएस धोनी की कप्तानी में किया था जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस अच्छी शुरुआत के लिये वह धोनी के शुक्रगुजार हैं।
इस वीडियो में धोनी के साथ बिताये पलों को याद करते हुए कहा,'जिंदगी में कई बार कुछ कहने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं. यह ऐसा ही एक मौका है। आप हमेशा टीम बस की आखिरी सीट पर बैठा करते थे। आपके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि आपका व्यक्तित्व बताने के लिए काफी है। आपके साथ मेरी दोस्ती और समझ बहुत अच्छी थी क्योंकि हम हमेशा एक ही सोच के साथ खेलते थे कि टीम को जीत दिलानी है।'

धोनी ने हमेशा दिया कोहली का साथ
विराट कोहली ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस बात को कभी नहीं भूल सकते कि किसी तरह करियर के शुरुआती दिनों में बतौर कप्तान धोनी ने उनका साथ दिया था।
उनहोंने कहा, 'मैं चाहता हूं यह दोस्ती ऐसी ही बनी रहे। आपके साथ और आपकी कप्तानी में खेलना खुशनसीबी है मेरी। करियर की शुरुआत में आपने मुझपर भरोसा दिखाया। जिसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। आपके नए सफर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस नई पारी में खुशियां और शांति बने रहे. मैंने जो हमेशा कहा आज फिर कहूंगा कि आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे।'
|
पहले भी लिख चुके हैं इमोशनल पोस्ट
उन्होंने लिखा था, 'हर क्रिकेटर को एक दिन अपनी यात्रा समाप्त करनी पड़ती है लेकिन फिर भी जब आप किसी को बहुत करीब से जानते हों और वो इस तरह के निर्णय लेता है, वह काफी भावुक करने वाला होता है। मुझे जो परस्पर सम्मान और गर्मजोशी आपसे मिली है, वह हमेशा मेरे साथ रहेगी। दुनिया ने उपलब्धियां देखी हैं, लेकिन मैंने उस व्यक्तित्व को देखा है। हर चीज के लिए आपका शुक्रिया कप्तान।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
