Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: सिर्फ 17 रन की पारी खेलकर सुरेश रैना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 23वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराने का काम किया और अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच गये हैं। सीएसके की टीम ने इसके साथ ही आईपीएल 2021 में अपनी लगातार 5वां जीत हासिल की और आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार लगातार 5 जीत हासिल करने वाली टीम का रिकॉर्ड हासिल कर लिया। सीएसके की टीम ने इससे पहले साल 2009, 2013 और 2014 में यह कारनामा पहले भी किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मनीष पांडे (61) और डेविड वॉर्नर (57) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में ऋतुराज गायकवाड़ (75) और फाफ डुप्लेसिस (56) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर दमदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 129 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें: CSK vs SRH: गायकवाड़-डुप्लेसिस के दम पर चेन्नई ने रचा इतिहास, 7 विकेट से हैदराबाद को रौंदा

वहीं टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना ने 15 गेंदों में 3 चौके लगाकर नाबाद17 रनों की पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने का काम किया। सुरेश रैना ने भले ही बेहद छोटी सी पारी खेलने का काम किया लेकिन इस पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सुरेश रैना ने अपनी इस पारी के दौरान पहला चौका लगाते ही आईपीएल के इतिहास में 500 चौके पूरा करने वाले तीसरे भारतीय और ओवरऑल चौथे खिलाड़ी बन गये हैं। सुरेश रैना ने आईपीएल करियर में 502 चौके पूरे कर लिये हैं। आईपीएल के इतिहास में सुरेश रैना से पहले यह कारनामा 3 और खिलाड़ी कर चुके हैं। इस फेहरिस्त में शिखर धवन 624 चौकों के साथ टॉप पर काबिज हैं।

और पढ़ें: CSK vs SRH: डेविड वॉर्नर ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर 525 चौकों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। इस लिस्ट में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का भी नाम शामिल है जिन्होंने 521 चौके लगाने का काम किया है और अब इस फेहरिस्त में सुरेश रैना का भी नाम शामिल हो गया है। इस मैच के दौरान डेविड वॉर्नर ने भी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का काम किया।

Story first published: Thursday, April 29, 2021, 0:28 [IST]
Other articles published on Apr 29, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+