BAN vs SL: चमीरा के पंजे में फंसा बांग्लादेश, श्रीलंका ने 97 रनों से जीता मैच
नई दिल्ली। बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला गया जहां पर श्रीलंका की टीम ने सीरीज के आखिरी मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए 97 रनों से जीत हासिल की। सीरीज के पहले 2 मैचों में बांग्लादेश ने जीत हासिल कर पहली बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला जीतने का काम किया। श्रीलंका की टीम ने सीरीज के आखिरी मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 6 विकेट खोकर 286 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
कुशल परेरा ने इस मैच में 120 रनों की शतकीय पारी खेली तो वहीं पर धनंजय डि सिल्वा ने भी 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। गुणथालिका ने भी 39 रनों की पारी खेली थी। बांग्लादेश के लिये तस्कीन अहमद ने 9 ओवर गेंदबाजी कर 46 रन दिये और 4 विकेट हासिल किये। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 189 रनों पर सिमट गई।
और पढ़ें: कभी कोहली को जिताया था अंडर-19 विश्व कप, अब वर्ल्ड चैम्पियन बनाना चाहता है यह गेंदबाज
श्रीलंका के लिये दुश्मंता चमीरा ने जबरदस्त गेंदबाजी करने का काम किया और 9 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 5 विकेट हासिल करने का काम किया। इस दौरान उन्होंने एक मेडेन ओवर भी फेंका। वहीं वानिंदु हसरंगा और रमेश मेंडिस ने 2-2 विकेट हासिल करने का काम किया। बिनुरा फर्नांडो ने भी एक विकेट लेने का काम किया।
चमीरा ने अपने पहले ही ओवर में मोहम्मद नईम का विकेट लिया तो वहीं पर अपने दूसरे ओवर में शाकिब अल हसन को आउट कर 9 रन के स्कोर पर बांग्लादेश को दूसरा झटका दे दिया। वहीं पर अपने 5वें ओवर में चमीरा ने तमीम इकबाल का तीसरा विकेट हासिल किया। इसके बाद मुश्फिकुर रहीम (28) और मोसद्दिक हुसैन (51) ने पारी संभालने का काम किया और चौथे विकेट के लिये 56 रनों की साझेदारी की।
और पढ़ें: 'रास्ते में आये तो धक्का मार कर गिरा दे', स्टंप माइक में कैद हुआ मुश्तफिकुर रहीम का कमेंट
महमदुल्लाह ने भी अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभालने का काम किया हालांकि मेडिस ने मुश्फिकुर रहीम और मोसद्दिक हुसैन का विकेट लेकर श्रीलंका को मैच में वापस लाने का काम किया। वहीं फर्नांडो ने महमदुल्लाह का विकेट हासिल कर बांग्लादेश की पूरी उम्मदों को खत्म कर दिया। चमीरा ने मेंहदी हसन और तस्कीन अहमद को बिना खाता खोले वापस पवेलियन भेज दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
