WTC फाइनल से पहले शतक ठोंक चमके ऋषभ पंत, गिल ने भी ठोंके 85 रन, घातक नजर आये ईशांत शर्मा
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेले जाने में अब बस 6 दिन का ही समय बाकी रह गया है, जिससे पहले दोनों टीमें जोरों शोरों से तैयारियों में जुटी हुई हैं। जहां न्यूजीलैंड की टीम 18 जून को साउथैम्पटन में खेले जाने वाले इस फाइनल मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलकर तैयारी कर रही है तो वहीं पर एजिस बाउल में भारतीय टीम शुक्रवार से इंट्रा स्क्वाड सिमुलेशन के तहत 3 दिवसीय मैच खेल कर अभ्यास कर रही है। टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच की तैयारियों को लेकर खेले जा रहे इस इंट्रा स्क्वॉड सिमुलेशन मैच की तस्वीरें बीसीसीआई अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करता नजर आ रहा है।
शनिवार को बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के पहले दिन के खेल की झलक नजर आई थी। वहीं पर शाम को एक बार फिर बीसीसीआई ने दूसरे दिन के लंच तक के खेल की तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही में कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी जानकारी दी है जिसे देखकर फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: WTC फाइनल में विराट सेना को परेशान करने वाला है यह कीवी गेंदबाज, मोंटी पनेसर ने बताया नाम
ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस आने के बाद लगातार अपने प्रदर्शन को लेकर जूझ रहे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल ने इंट्रा स्क्वॉड मैच में शानदार प्रदर्शन किया है और 135 गेंदों का सामना करते हुए 85 रनों की पारी खेलने का काम किया है। उल्लेखनीय है कि शुबमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रहे थे और एक भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे, वहीं पर इस सीरीज के दौरान वो 2 बार बिना खाता खोले भी वापस लौटे थे।
वहीं पर भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। ऋषभ पंत ने इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान 94 गेंदों का सामना कर नाबाद 121 रन बना लिये हैं। वहीं पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया है और 36 रन देकर 3 विकेट हासिल किये हैं। उल्लेखनीय है कि फाइनल मैच से पहले कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना था कि टीम मैनेजमेंट अपनी प्लेइंग 11 में ईशांत शर्मा के बजाय मोहम्मद सिराज को खिलाने के बारे में सोच सकती है।
और पढ़ें: आर अश्विन ने दी ICC नियमों को लेकर सफाई, बोले- कभी नहीं कही 'दूसरा' में बदलाव करने की बात
आपको बता दें कि इंट्रा स्क्वॉड सिमुलेशन के तहत खेले जा रहे इस मैच में शुबमन गिल ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए फाइनल मैच में उनका रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करना तय नजर आ रहा है, तो वहीं पर ऋषभ पंत का बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलना तय है। गेंदबाजी में ईशांत शर्मा ने भी अपनी दावेदारी मजबूत करने का काम किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications