For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

MMA में फिर से लौटेंगे भारत के राहुल राजू, ONE: BATTLEGROUND में किया वापसी का ऐलान

Rahul Raju
Photo Credit: Press Release

नई दिल्ली। मिक्सड मार्शल आर्ट के सबसे बड़े इवेंट का आयोजन करने वाली एजेंसी ONE की ओर से BATTLEGROUND सीरीज के पहले सीजन के सफल आयोजन के बाद अब ONE चैम्पियनशिप के धमाकेदार एक्शन का दूसरा सीजन आयोजित कराने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत 13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II के मेगा इवेंट का आयोजन किया जिसमें मिक्सड मार्शल आर्ट्स के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच 5 धमाकेदार मुकाबले देखने को मिलेंगे और एजेंसी ने इन मुकाबलों के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि इस सीरीज के पहले इवेंट में भारतीय पहलवान रितु फोगाट ने एमएमए सिस्टर लिन हेचिन की 11 मैचों से चले आ रही लगातार जीत के सिलसिले को रोका और एमएमए में करियर की शुरुआत कर "द इंडियन टाइग्रेस" के नाम से मशहूर हुई।

और पढ़ें: IND vs ENG: नॉटिंघम में बुमराह-शमी-ठाकुर की तिकड़ी में फंसी इंग्लैंड, 183 पर हुई ऑल आउट

अब ONE: BATTLEGROUND II के पहले मैच में राहुल "द केरल क्रशर" राजू भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिनका सामना अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे मंगोलियाई एथलीट ओट्गोनबाटर नेरगुई से होगा। राजू ONE में रिचर्ड कॉर्मिनल और फुरकान चीमा को फिनिश कर चुके हैं लेकिन पिछले 2 मुकाबले उनके लिए कुछ खास अच्छे साबित नहीं हुए हैं।

ऐसे में अब उनका फोकस मंगोलियाई स्टार पर यादगार तरीके जीत हासिल करने का होगा, लेकिन ऐसा करना उनके लिए आसान नहीं होगा क्योंकि नेरगुई भी अपने डेब्यू को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। नेरगुई इससे पहले ONE Warrior Series में फाइट करते थे, जहां उन्होंने टाकुया नगाटा को पहले राउंड में गिलोटीन चोक लगाकर फिनिश कर दिया था और उसी लय को अब मेन रोस्टर में भी कायम रखना चाहेंगे।

और पढ़ें: Tokyo 2020: इतिहास के सबसे जरूरी मैच में आखिरी मिनट तक लड़ी भारतीय महिला टीम, पदक का सपना बरकरार

इसके अलावा शो में ब्राजीलियाई सुपरस्टार एलन गलानी वापसी करेंगे और साथ ही एलेक्स सिल्वा और एडुअर्ड फोलायंग के रूप में पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस फाइट करते हुए नजर आएंगे। यहां आप देख सकते हैं कि ONE: BATTLEGROUND II में किसका सामना किस फाइटर से होने वाला है।

ONE: BATTLEGROUND II में होने वाले मैचों की लिस्ट

  • एडुअर्ड फोलायंग vs. झांग लिपेंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स - लाइटवेट)
  • एलेक्स सिल्वा vs. मियाओ ली ताओ (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स - स्ट्रॉवेट)
  • थॉमस नार्मो vs. एलन गलानी (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स - हेवीवेट)
  • एको रोनी सपुत्रा vs. लिउ पेंग शुआई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स - फ्लाइवेट)
  • ओट्गोनबाटर नेरगुई vs. राहुल राजू (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स - लाइटवेट)

Story first published: Wednesday, August 4, 2021, 23:32 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+