DC vs SRH: सुपर ओवर के रोमांच में दिल्ली ने जीता मैच, हैदराबाद को शॉर्ट रन ने हराया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 20वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला गया, जहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने केन विलियमसन की अर्धशतकीय पारी के दम पर आखिरी ओवर तक मैच में रोमांचक स्थिति बनाये रखी और मैच को सुुपरओवर में पहुंचाने का काम किया। हालांकि सुपरओवर में हैदराबाद की टीम सिर्फ 7 रन बना सकी, जिसे दिल्ली की टीम ने आखिरी गेंद पर हासिल कर जीत हासिल करने का काम किया। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।
और पढ़ें: विजय शंकर ने फेंकी आईपीएल इतिहास की सबसे अजीब गेंद, क्या आपने देखा वीडियो
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के प्वाइंटस टेबल की बात करें तो पहली 3 टीमें 8 अंक के साथ बराबरी पर हैं लेकिन सीएसके की टीम बेहतर रन रेट के साथ पहले तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे और आरसीबी की टीम तीसरे पायदान पर काबिज है। चेन्नई के मैदान पर खेले गये इस आखिरी मैच में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 4 विकेट खोकर 159 रन बनाने का काम किया।
और पढ़ें: IPL 2020: सीएसके के लिये जडेजा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने, देखें रिकॉर्ड

शॉ ने जड़ा अर्धशतक तो विलियमसन ने पलटा मैच
दिल्ली के लिये पृथ्वी शॉ (53) ने अर्धशतक लगाने का काम किया तो वहीं पर ऋषभ पंत (37), स्टीव स्मिथ (34) और शिखर धवन (27) ने उपयोगी पारियां खेली और 159 रन बनाने का काम किया। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और कप्तान डेविड वॉर्नर (6) रन आउट होकर वापस पवेलियन लौटे।
वहीं जॉनी बेयरस्टो ने 18 गेंद में 3 चौके 4 छक्के की मदद से 38 रनों की पारी खेलकर वापसी कराने का काम किया। आवेश खान ने बेयरस्टो का विकेट लेकर टीम की वापसी कराई लेकिन केन विलियमसन ने पारी को संभालने का काम किया। केन विलियमसन ने हैदराबाद के लिये खेलते हुए आईपीएल का अपना 16वां अर्धशतक लगाने का काम किया और टीम की उम्मीदों को जिंदा रखने का काम किया।

ऐसा था आखिरी 2 ओवर्स का रोमांच
हैदराबाद की टीम को आखिरी 2 ओवर में जीत के लिये 28 रनों की दरकार थी। आवेश खान ने 19वें ओवर में विजय शंकर को बोल्ड किया लेकिन जगदीश सुचिथ ने 3 गेंद में 2 चौके लगाकर मैच में रोमांच ला दिया। आवेश खान ने इस ओवर में 12 रन दिये और एक विकेट भी हासिल किया जिसके बाद हैदराबाद को जीत के लिये 6 गेंदों में 16 रन की दरकार थी। कगिसो रबाडा आखिरी ओवर लेकर आये जिसकी पहली गेंद वाइड रही।
विलियमसन ने अगली गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका लगाने का काम किया और दूसरी गेंद पर एक रन के चलते सुचिथ स्ट्राइक पर वापस आ गये। सुचिथ ने तीसरी गेंद पर डीप मिड विकेट की दिशा में छक्का लगा दिया और आखिरी 3 गेंद में 4 रन के रोमांच पर मैच को ले आये। चौथी गेंद पर एक रन लेकर सुचिथ ने विलियमसन को स्ट्राइक पर पहुंचा दिया। विलियमसन ने फिर से एक रन लेकर सुचिथ को स्ट्राइक पर पहुंंचा दिया। आखिरी गेंद पर हैदराबाद को जीत के लिये 2 रन की दरकार थी लेकिन एक रन लेकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया।

शॉर्ट रन से हारी हैदराबाद
गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की हार के लिये शॉर्ट रन एक बड़ा कारण बना। हैदराबाद की टीम के लिये आखिरी गेंद पर वॉर्नर-विलियमसन ने 2 रन लेने का काम किया लेकिन शॉर्ट रन के चलते खाते में सिर्फ एक रन ही जुड़ा। इसके चलते सुपरओवर के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की 7 रन ही बना सकी और दिल्ली को जीत के लिये 8 रन की दरकार रही। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने राशिद खान के खिलाफ बड़ी मुश्किल से 8 रन बनाने का काम किया लेकिन आखिरी गेंद पर एक रन भागकर मैच को जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications