Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: बीसीसीआई ने जारी किया इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल, जानें कब-कहां होंगे मैच

नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां पर उसे 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, इस दौरान भारतीय टीम सीरीज का आगाज एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट मैच के साथ करेगी और आखिरी मैच 15 जनवरी को खेला जायेगा। 19 जनवरी तक खेली जाने वाली इस सीरीज के बाद भारतीय टीम अपने देश लौटेगी। वहीं बीसीसीआई ने इसके तुरंत बाद ही इंग्लैंड के साथ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है।

भारत दौरे पर आने वाली इंग्लैंड की टीम इस द्विपक्षीय सीरीज का आगाज 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ करेगी जिसकी मेजबनी चेन्नई और अहमदाबाद के स्टेडियम में की जायेगी। सीरीज का पहला मैच 5-9 फरवरी के बीच चेन्नई में खेला जायेगा, वहीं दूसरा टेस्ट मैच भी इसी मैदान पर 13-17 फरवरी के बीच खेला जायेगा।

और पढ़ें: AUS vs IND: स्टीव स्मिथ ने दोबारा कप्तान बनने को लेकर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले

वहीं अहमदाबाद में सीरीज का तीसरा मैच 24 से 28 फरवरी के बीच जबकि आखिरी मैच 4 से 8 मार्च के बीच इसी मैदान पर खेला जायेगा। इस सीरीज के दौरान भारतीय टीम पिंक बॉल टेस्ट मैच भी खेलेगी जो कि 24 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच होगा।

टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी करेगी जिसके सभी मैच अहमदाबाद में ही खेले जायेंगे। इस सीरीज का पहला मैच 12 मार्च, दूसरा मैच 14 मार्च, तीसरा मैच 16 मार्च, चौथा मैच 18 मार्च और आखिरी मैच 20 मार्च को खेला जायेगा।

और पढ़ें: धोनी को भी थी युवराज की जरूरत, आकाश चोपड़ा ने कहा अकेले हार्दिक पांड्या से नहीं होगा भारत का काम

वहीं इस दौरे का समापन 3 मैचों की वनडे सीरीज से होगा जिसकी मेजबानी पुणे के स्टेडियम में की जायेगी। इस सीरीज का पहला मैच 23 मार्च को, दूसरा मैच 26 मार्च को तो आखिरी मैच 29 मार्च को खेला जायेगा। गौरतलब है कि भारत के लिये यह टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिये बेहद जरूरी है।

Story first published: Friday, December 11, 2020, 7:45 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+