IND vs AUS, Sydney Test: जडेजा का खुलासा, बताया किस प्लान के तहत कंगारुओं को किया ढेर
Australia vs India 3rd Test Ravindra Jadeja reveals his strategy against aussies: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का तीसरा मैच सिडनी के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसका दूसरा दिन स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी के बावजूद भारतीय गेंदबाज रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और शुबमन गिल के नाम रहा। पहले दिन बारिश के खलल के चलते सिडनी में मैच का दूसरा दिन आधा घंटा पहले शुरू किया गया और ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये मार्नस लाबुशाने और स्टीव स्मिथ ने 166 रनों से आगे खेलना शुरू किया। ऑस्ट्रेलिया के लिये इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिये 100 रनों की साझेदारी की और ऐसा लग रहा था कि पहले 2 मैचों में खराब बल्लेबाजी के बाद तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब होगी।
और पढ़ें: AUS vs IND: लक्ष्मण ने याद किया 2008 का सिडनी टेस्ट मैच, बताया किस वजह से रखना चाहिये याद
हालांकि भारतीय टीम के लिये पिछले मैच में बल्ले से संकटमोचक बने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इस मैच में गेंद से कमाल किया और 18 ओवर में 62 रन देकर 4 विकेट हासिल किये और 131 रन बनाने वाले स्टीव स्मिथ को अपने शानदार थ्रो से रन आउट भी किया। नतीजन पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 338 रनों पर ढेर हो गई।
और पढ़ें: 13 महीने बाद मैदान पर लौटेगी भारत की महिला हॉकी की टीम, अर्जेंटीना दौरे के लिये हुई रवाना

जडेजा ने बताया कैसे किया कंगारुओं को आउट
मैच के बाद जब जडेजा (Ravindra Jadeja) से उनकी गेंदबाजी और पिच से मदद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि पिच से कोई टर्न नहीं मिल रहा था लेकिन इसके बावजूद वह विकेट लेने में कामयाब रहे क्योंकि उन्होंने न सिर्फ गेंद की रफ्तार में बदलाव किया बल्कि अलग एंगल्स का भी ध्यान रखा।
अपनी स्ट्रैटेजी के बारे में बात करते हुए जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कहा,' प्लान बिल्कुल साफ था कि ऑस्ट्रेलिया के दबाव बनाने से पहले हमें उन पर दबाव बनाना था। यह वो विकेट नहीं था जिस पर आपको हर ओवर में मौका मिले और यहां पर टर्न भी नहीं है, यही कारण है कि आपको अपनी गेंद की रफ्तार में बदलाव करते रहना होता है। मुझे एंग्लस का चुनाव भी समझदारी से करना पड़ा और उसी का फायदा हमें मिला।'

बल्ले से भी कमाल कर रहे जडेजा
गौरतलब है कि जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपने बल्ले से भी पिछले कुछ समय में टीम में काफी योगदान दिया है और मेलबर्न में 57 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान जब उनसे बल्लेबाजी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो जरूरत पड़ने पर ओपनिंग करने से भी नहीं हिचकिचायेंगे।
उन्होंने कहा, 'लोगों को लगता होगा कि यह सब पिछले 12-18 महीनों में हुआ है, लेकिन मैंने जब से खेलना शुरू किया है मेरी यही भूमिका रही है। मैं खेल के हर विभाग में अपना योगदान देने की कोशिश करता रहता हूं। हां भारत के बाहर मेरी बल्लेबाजी को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है, हालांकि मैं इस बारे में ज्यादा सोच नहीं रहा हूं और हर मौके का फायदा उठाना चाहता हूं।'

टीम के लिये ओपनिंग करना चाहते हैं जडेजा
जडेजा (Ravindra Jadeja) का मानना है कि ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने से आप पर अधिक जिम्मेदारी आ जाती है और उन्हें अगर ऐसा करने का मौका मिलेगा तो वो पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा, 'अगर आप टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते हैं तो अधिक जिम्मेदारी से खेलते हैं और जब आप ऊपरी क्रम के बल्लेबाज के साथ मैदान पर होते हैं तो बात करते हुए ज्यादा आत्म-विश्वास हासिल करते हैं कि हमें क्या करना चाहिये और क्या नहीं। इसके साथ ही आपको प्लान बनाने और उसे लागू करने का काफी समय मिल जाता है। शुरू में अगर मुझे खेलने का मौका मिलता है तो मैं लय में खेलता हूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
