बिग बैश लीग में लागू होंगे क्रिकेट के यह 3 नये नियम, बदल देंगे क्रिकेट का चेहरा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बीच इन दिनों क्रिकेट के हर प्रारूप की वापसी हो चुकी है। वहीं सीपीएल और आईपीएल के सफल आयोजन के बाद अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी बिग बैश लीग के 10वें सीजन का आयोजन करने की तैयारी कर ली है जिसका आगाज 10 दिसंबर से होने वाला है। इस को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने न सिर्फ तैयारियां पूरी कर ली हैं बल्कि इस सीजन में रोमांच का तड़का लगाने के लिये 3 नये नियमों को भी लागू किया है। बिग बैश लीग में लागू होने वाले यह 3 नियम न सिर्फ क्रिकेट के रोमांच को दोगुना कर देंगे बल्कि अगर इन्हें इंडियन प्रीमियर में लागू किया गया तो यह क्रिकेट का चेहरा बदलने की काबिलियत रखते हैं।
और पढ़ें: कोरोना में घर का खर्च चलाने के लिये डिलिवरी ब्वॉय बना यह क्रिकेटर, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द
बिग बैश लीग में जिन 3 नये नियमों को लागू किया है उनका नाम है एक्स फैक्टर सब्स, पावर सर्ज और बैश बूस्ट। हालांकि बीबीएल के 10वें सीजन में लागू किये जाने वाले इन नियमों में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।
और पढ़ें: PSL 2020: फाइनल में पहुंची लाहौर कलंदर्स, खिताब के लिये कराची किंग्स से होगा मुकाबला

एक्स फैक्टर से बदलेगी बल्लेबाजों और गेंदबाजों की किस्मत
बीबीएल में लागू किया गया पहला नियम एक्स फैक्टर सब्स टीम को अपने एक खिलाड़ी को दूसरे से रिप्लेस करने का मौका देता है। इस नियम के अनुसार बीबीएल में टीमें 10 ओवर के खेल के बाद मैदान पर अपने बल्लेबाज, गेंदबाज या फील्डर को बदल सकती हैं। इस खिलाड़ी को टीम का 12वां या 13वां खिलाड़ी मान सकते हैं जो कि 10वें ओवर के बाद टीम में किसी भी बल्लेबाज को रिप्लेस कर सकता है जिसकी बल्लेबाजी नहीं आई हो या फिर किसी भी गेंदबाज की जगह ले सकता है जिसने एक ओवर से ज्यादा गेंदबाजी न की हो।

पावर सर्ज से बल्लेबाजों को भी मिलेगा पावरप्ले
वहीं बल्लेबाजों को रन बनाने का अधिक मौका देने के लिये बीबीएल में पावर सर्ज के नियम को जोड़ने का काम किया है, जिसके तहत बल्लेबाजों को 2 ओवर्स का पावरप्ले लेने का मौका मिलेगा। यह पावर सर्ज दो ओवर का होगा जिसे बल्लेबाजी कर रही टीम आखिरी के 10 ओवर्स में कभी भी ले सकती है। इससे बल्लेबाजों को फायदा होगा क्योंकि पावरप्ले के दौरान सिर्फ 2 खिलाड़ी ही 30 गज के दायरे के बाहर फील्डिंग कर सकते हैं। इससे पहले पावरप्ले के दौरान लगातार 6 ओवर फेंके जाते थे लेकिन अब 4 ओवर मेंडेटरी और बाकी के 2 बैटिंग टीम की इच्छा पर निर्भर करेंगे।

बैश बूट तय करेगा क्वालिफायर मुकाबलों के लिये टीम की किस्मत
वहीं लीग का तीसरा नियम किसी भी टीम के खिताबी रेस में बने रहने और क्वालिफाई करने से जुड़ा है। बैश बूट नाम के इस नियम के अनुसार बीबीएल में मैच के दौरान टीमों को बोनस अंक देने का फैसला किया गया है। इस नियम के अनुसार दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही टीम 10 ओवर के बाद अगर पहली पारी में बनाये गये 10 ओवर के स्कोर की बराबरी या उससे ज्यादा रन बनाती है तो उसे बोनस अंक दिया जायेगा, वहीं अगर फील्डिंग करने वाली टीम विपक्षी टीम को उन रनों से नीचे रोकने में सफल होती है तो उसे बोनस अंक प्राप्त होगा। इसके अलावा बीबीएल में हर टीम को मैच जीतने पर 3 अंक दिये जायेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
