For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ISSF शूटिंग विश्व कप: भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल, पदक तालिका में बरकरार है टॉप पॉजिशन

ISSF World Cup
Photo Credit: Sai Media Twitter

ISSF Shooting World Cup 2021 India Won Another Gold in Pistol Event Tops Medal Tally With 10 Golds: नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में जारी शूटिंग विश्व कप में लगातार 7वें दिन भारतीय निशानेबाजों का जलवा कायम रहा और 10 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारतीय टीम पदक तालिका में पहले नंबर पर बरकरार है। वहीं दूसरे नंबर पर काबिज अमेरिका भारत से काफी पीछे हैं और 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल के साथ काबिज है। डेनमार्क की टीम 2 गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है। गुरुवार को भारतीय टीम की पदक तालिका में महिला निशानेबाजों की 25 मीटर एयर पिस्टल टीम ने पौलैंड की टीम को 17-7 से हराकर 10वें गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

भारतीय महिला टीम में मनु भाकेर, चिंकी यादव और राही शरणाबत शामिल थी। इससे पहले 50 मीटर रायफल इवेंट में भी भारतीय महिला टीम ने पोलैंड की टीम से बेहद कड़ा मुकाबला किया था और बेहद करीब से मिली हार के चलते सिल्वर मेडल जीता था। भारतीय महिला टीम की ओर से अंजुम मुग्दिल, गायत्री नित्यानंदम और श्रेया साक्सेनन ने पोलैंड की टीम को कड़ी टक्कर दी लेकिन 43-47 की करीबी हार के चलते भारत के लिये छठा सिल्वर मेडल जीता।

और पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे वनडे मैच में इतिहास रचने की कगार पर कोहली-रोहित, इन 9 रिकॉर्ड पर रहेगी नजर

इससे पहले बुधवार को भारत की चिंकी यादव ने दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में 25 मीटर एयर पिस्टल कॉम्पिटीशन में गोल्ड मेडल जीता था। इसी प्रतिस्पर्धा के फाइनल मैच में राही शरणाबत ने सिल्वर मेडल तो मनु भाकेर ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था और भारत ने इसके तीनों ही मेडल अपने खाते में हासिल किये थे।

इनके अलावा भारत के 20 वर्षीय एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 50 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में दुनिया के नंबर वन निशानेबाज और हंगरी के पेनी इस्तवान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता था। इसी प्रतियोगिता में भारत के संजीव राजपूत ने छठे और नीरज कुमार ने 8वें पायदान पर खत्म किया था।

और पढ़ें: IND vs ENG: हार बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं विराट कोहली, जानें क्यों कार्तिक ने दिया ऐसा बयान

वहीं भारत की स्कीट मिक्सड टीम में शामिल अंगद वीर सिंह बाजवा और गनेमत शेखां की जोड़ी ने भी कजाकिस्तान की टीम को 33-29 से हराकर गोल्ड मेडल जीतने का काम किया। भारत का इस विश्व कप में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है और वह रविवार से लगातार टॉप पॉजिशन पर बरकरार है।

Story first published: Thursday, March 25, 2021, 19:52 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+