For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ओलंपिक से पहले राही शर्णाबत ने शूटिंग विश्व कप में जीता गोल्ड, टोक्यो में पदक की उम्मीदें बढ़ी

Tokyo olympics
Photo Credit: SAI Media Twitter

नई दिल्ली। 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक्स के लिये भारतीय दल के कई खिलाड़ी इस समय विदेशों में अपने-अपने खेल के टूर्नामेंट में भाग लेकर तैयारी को मजबूत कर रहे हैं। इसी फेहरिस्त में भारतीय निशानेबाजों का दल क्रोएशिया में खेले जा रहे आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में पहुंचा है, जहां पर सोमवार को भारत के खाते में गोल्ड के रूप में एक और पदक शामिल हुआ है। टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से हिस्सा लेने वाली राही शर्णाबत ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने का काम किया है। इतना ही नहीं वह फाइनल मैच में सिल्वर मेडल जीतने वाली खिलाड़ी से 8 अंक आगे रही।

ओलंपिक खेलों से पहले राही शर्णाबत की ओर से जीता गया यह मेडल टोक्यो में भारत की दावेदारी को न सिर्फ मजबूत करेगा बल्कि देश के पदक जीतने की उम्मीदों को भी बढ़ायेगा। राही ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल मुकाबले में 39 प्वाइंट हासिल किये और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से महज एक अंक से चूक गई। वह सिल्वर मेडलिस्ट से 8 अंक आगे रही।

और पढ़ें: बायोबबल तोड़ने का वीडियो हुआ वायरल तो खिलाड़ियों पर गिरी गाज, भारत-श्रीलंका सीरीज से भी हुए बाहर

उल्लेखनीय है कि क्रोएशिया में जारी आईएसएसएफ विश्व कप में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है। भारत के लिये सौरभ चौधरी ने शनिवार को ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पदकों का खाता खोलने का काम किया था जबकि रविवार को भारत के खाते में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल आया था। मनु भाकेर भी 25 मीटर एयर पिस्टल के इवेंट के फाइनल मैच का हिस्सा थी लेकिन वो सिर्फ 11 अंक ही हासिल कर सकी और 25 खिलाड़ियों की लिस्ट में 7वें स्थान पर खत्म किया।

मनु भाकेर ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल की मिक्स्ड टीम के साथ सिल्वर मेडल जबकि महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। गौरतलब है कि राही शर्णाबत और मनु भाकेर ने क्वालिफाइंग राउंड में दूसरे और तीसरे स्थान पर फिनिश कर फाइनल में जगह बनाई थी। राही ने इस राउंड में 591 अंक हासिल किये थे तो वहीं पर मनु भाकेर ने 588 अंक हासिल किये।

और पढ़ें: कोरोना नहीं बल्कि इन 3 कारणों के चलते BCCI ने भारत से UAE शिफ्ट किया T20 विश्व कप

भारतीय खेल प्राधिकरण ने इस मौके पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बधाई देते हुए लिखा,'बेहद शानदार प्रदर्शन, टोक्यो ओलंपिक्स में जाने वाली राही शर्णाबत ने क्रोएशिया में जारी आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में गोल्ड मेडल जीता। वह सिल्वर मेडलिस्ट से 8 अंक आगे रहीं। ढेर सारी बधाइयां।'

इससे पहले रविवार को भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और संजीव राजपूत को पुरुषों की 50 मीटर राइफल इवेंट से खाली हाथ लौटना पड़ा। मौजूदा समय में दुनिया के नंबर 1 निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह फाइनल में भी जगह नहीं बना सके और छठे स्थान पर खत्म किया।

Story first published: Monday, June 28, 2021, 16:59 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+