IPL 2021: हार के बाद मैच टाइम से नाराज हुए एमएस धोनी, जानें क्यों
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा मैच शनिवार को वानखेड़े के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला गया, जहां पर ऋषभ पंत पहली बार आईपीएल में कप्तानी करने उतरे थे और धोनी की सीएसके को इस मैच में 7 विकेट से हराकर जीत हासिल की। सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 188 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शिखर धवन (85) और पृथ्वी शॉ (72) की पारियों के दम पर आसानी से जीत हासिल कर ली।
मैच के बाद जब प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान एमएस धोनी से बात की गई तो उन्होंने आईपीएल के 14वें सीजन में खेले जा रहे मैचों की टाइमिंग को लेकर अपनी नाराजगी जताने का काम किया। धोनी का मानना है कि वानखेड़े के मैदान पर जब मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होता है तो उस वक्त तक पिच पर ओस नहीं आई होती है और उसे आने में 30-40 मिनट का समय लगता है, जबकि 8 बजे मैच शुरू होने पर पिच पर ओस पूरी तरह से कवर कर चुकी होती है।
और पढ़ें: IPL 2021: पृथ्वी शॉ का खुलासा, बताया- बैटिंग में किन बदलावों के चलते 38 गेंद में ठोंके 72 रन
धोनी का मानना है फिलहाल की टाइमिंग से शुरू होने के चलते पहले गेंदबाजी कर रही टीम को शुरू के 30-40 मिनट में काफी मदद मिलती है और बाद में रनों का पीछा करने उतरने वाली टीम से 30-40 रन पीछे रह जाती है। इन्ही 30-40 रनों का फायदा वानखेड़े के मैदान पर आपको काफी देखने को मिलेगा।
धोनी ने मैच के बाद पिच को लेकर बात करते हुए कहा कि जब हमने पारी का आगाज किया तो पिच बल्लेबाजी के लिये काफी मुश्किल थी लेकिन जब एक बार ओस ने पिच को घेर लिया तो बल्लेबाजों के लिये यहां पर बैटिंग आसान हो गई। ऐसे में हमें आगे आने वाले मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 20 रन ज्यादा बनाने की ओर देखना होगा, क्योंकि यह 30 मिनट दूसरी पारी में काफी फर्क डाल देते हैं।
और पढ़ें: SRH vs KKR: आखिरी 5 ओवर्स में हैदराबाद ने की वापसी, 5 विकेट झटक दिये सिर्फ 42 रन
आपको बता दें कि धोनी ने 15-20 रनों के अलावा जल्दी विकेट निकालने पर भी ध्यान देने की बात की। उन्होंने कहा कि इसी कारण हम पहले खेलते हुए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की ओर देख रहे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications