ENG vs PAK: मिस्बाह उल हक की बॉडी लैंग्वेज पर भड़के वसीम अकरम, लगाई फटकार
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली गई टी20 सीरीज आखिरकार मंगलवार को बराबरी पर समाप्त हो गई, भले ही सीरीज में पाकिस्तान के लिये ज्यादा कुछ यादगार नहीं रहा लेकिन पाकिस्तान की टीम ने सीरीज के आखिरी मैच को जीतकर सीरीज को गंवाने से खुद को बचा लिया। पाकिस्तान के लिये सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते धुल गया था, तो वहीं दूसरे मैच में 195 रन बनाने के बावजूद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: IPL 2020: मांकड़िंग पर रिकी पॉन्टिंग ने लिया यू-टर्न, अश्विन के समर्थन में दिया बड़ा बयान
वहीं दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य कोच और चयनकर्ता मिस्बाह उल हक (Misbah Ul Haq) ने जिस तरह की बॉडी लैंग्वेज दिखाई उसे लेकर टीम के दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें जबरदस्त फटकार लगाई है।
और पढ़ें: IPL 2020: बेटे की तरह हैं सुरेश रैना, पर वापसी को लेकर श्रीनिवासन ने झाड़ा पल्ला

सिर पर हाथ रखे बैठे थे मिस्बाह उल हक
उल्लेखनीय है कि जब दूसरे टी20 मैच के दौरान इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना किसी नुकसान के 65 रन बना चुकी थी तब पाकिस्तानी गेंदबाज उसके सामने बौने नजर आ रहे थे। इस दौरान टीवी पर मिस्बाह उल हक को अपना एक हाथ चेहरे और एक हाथ सिर पर रखे हुए देखा गया था। यह वो लम्हा था जब खेल का काफी बड़ी हिस्सा अभी बाकी था, लेकिन कोच के ऐसा करने से उनकी निराशा साफ नजर आ रही थी।
मिस्बाह को ऐसा करते देख पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वसीम अकरम भड़क गए और उन्होंने मिस्बाह को फटकार लगाते हुए नसीहत दे डाली। वसीम अकरम इस दौरान कॉमेंट्री कर रहे थे और इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे जो भी हो जाए, किसी भी कोच के लिए जरूरी है कि वह सकारात्मक नजर आए।

ऐसा बॉडी लैंग्वेज किसी के लिये अच्छी नहीं
वसीम अकरम ने मिस्बाह को फटकार लगाते हुए कहा,'सिर पर हाथ रखकर बैठना किसी भी कोच की ओर से अपनी टीम के लिये अच्छा संकेत नहीं है। हम मानते हैं कि टीम और गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे, मगर किसी भी कोच के लिए बॉडी लैंग्वेज सबसे ज्यादा जरूरी है। स्थिति मायने नहीं रखती। कोच की जिम्मेदारी सकारात्मक रहने की है। कम से कम सकारात्मक तो दिखो।'

बॉडी लैंग्वेज पर अख्तर-अकरम ने लगाई लताड़
गौरतलब है कि मिस्बाह उल हक की इस तरह की बॉडी लैंग्वेज पर वसीम अकरम के अलावा इंजमाम उल हक और शोएब अख्तर ने भी सवाल खड़े किए थे।
जहां इंजमाम ने कहा कि अभी दूसरी टीम को 155-160 रन और बनाने है, ऐसे में मैच किसी के पक्ष में भी जा सकता है लेकिन आप ऐसा संदेश दे रहे है जैसे आपने कुछ गलत कर दिया है। वहीं शोएब अख्तर ने टीम की हार के बाद मैनेजमेंट और कप्तान बाबर आजम पर सवाल खड़े किए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
