Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

DC vs RR: संजू सैमसन को लगा बड़ा झटका, हार के बाद BCCI ने ठोंका भारी जुर्माना, बैन का खतरा भी मंडराया

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग यूएई में खेला जा रहा है जिसका पहला डबल हेडर मैच शनिवार को खेला गया। इस डबल हेडर के तहत दिल्ली कैपिटल्स की टीम अबुधाबी में हुए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने उतरी, जहां पर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए 33 रनों की बड़ी जीत हासिल की। शेख जायेद स्टेडियम में खेले गये इस मैच में 155 रनों का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई और मैच में काफी पिछड़ गई और निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना सकी।

और पढ़ें: DC vs RR: फॉर्म में होने के बावजूद क्यों नहीं खेले क्रिस मॉरिस-एविन लुईस, संगाकारा ने बताया कारण

इस बीच राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन के लिये इस हार से डबल झटका लगा है। जहां अंकतालिका में तीसरे पायदान की ओर देख रही राजस्थान रॉयल्स के लिये हार के साथ प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है तो वहीं पर कप्तान संजू सैमसन पर लगातार दूसरे मैच में भारी जुर्माना लगा है।

और पढ़ें: 'घायल महसूस करना चाहिये हमें', CSK से मिली हार के बाद ड्रेसिंग रूम में जानें क्या बोले कोहली

संजू सैमसन पर लगा 24 लाख का जुर्माना

संजू सैमसन पर लगा 24 लाख का जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स की टीम को इस मैच में स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है, जिसके चलते कप्तान संजू सैमसन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा है जबकि टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख या फिर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा है।

आईपीएल की ओर से जारी की गई आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया है,'वीवो आईपीएल 2021 के शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गये मैच में स्लो ओवर रेट में दोषी पाये जाने के चलते राजस्थान रॉयल्स पर जुर्माना लगा है। राजस्थान की टीम का यह लगातार दूसरा मैच है जिसमें उन्हें आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत मिनिमम ओवर रेट का दोषी पाया गया है जिसके चलते संजू सैमसन पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है।'

लगातार दूसरे मैच में लगा है स्लोओवर रेट का जुर्माना

लगातार दूसरे मैच में लगा है स्लोओवर रेट का जुर्माना

इस प्रेस रिलीज में आगे कहा गया है कि टीम के बाकी खिलाड़ियों पर यह जुर्माना कम है, जिसके तहत उन्हें या तो 6 लाख रुपये या फिर हर खिलाड़ी की मैच फीस का 25 प्रतिशत अमाउंट जुर्माने के रूप में चुकाना होगा।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम पर पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गये पिछले मैच में भी स्लो ओवर रेट के तहत जुर्माना लगाया गया था। टीम का पहला जुर्माना होने के चलते इस मैच में सिर्फ कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था लेकिन लगातार दूसरे मैच में दोषी पाये जाने के चलते कप्तान समेत पूरी टीम पर जुर्माना ठोंका गया है।

सैमसन पर लग सकता है एक मैच का बैन

सैमसन पर लग सकता है एक मैच का बैन

गौरतलब है कि अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम एक और मैच में स्लो ओवर रेट की दोषी पायी जाती है तो कप्तान संजू सैमसन भारी मुश्किलों में पड़ सकती है। संजू सैमसन को इस केस में 30 लाख रुपये के जुर्माने के साथ ही एक मैच का बैन लगाया जा सकता है। इसके साथ ही टीम के खिलाड़ियों पर फिर से 6 लाख रुपय या फिर हर खिलाड़ी की मैच फीस का 25 प्रतिशत रुपये जुर्माना लगाया जायेगा। आपको बता दें कि इन दोनों में से जो भी कम होता है वो रकम जुर्माने के रूप में खिलाड़ी को देनी होती है।

ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम जब सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेलने उतरेगी तो उसकी नजरें घड़ी पर भी होगी औऱ बैन से बचने के लिये कप्तान संजू सैमसन बचे हुए सभी मैचों में स्लो ओवर रेट के ऑफेंस से बचना चाहेंगे।

Story first published: Saturday, September 25, 2021, 22:08 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+