RCB vs CSK: दुबई में आमने सामने होंगे धोनी-कोहली, जानें Dream 11 में किन खिलाड़ियों पर लगाये दांव
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 25वां मैच आज दुबई के मैदान पर खेला जायेगा जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम के 2 महान कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली एक दूसरे के खिलाफ मैदान मुकाबला करने उतरेंगे। जहां इस साल चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और 6 में से उसे 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम काफी बैलेंसड नजर आ रही है और अब तक खेले गये अपने 5 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है। हालांकि दोनों ही टीमें अपने पिछले मैच हार कर आ रही हैं।
जहां आरसीबी की टीम को दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से मात देकर बड़ी जीत हासिल की थी तो वहीं सीएसके की टीम ने केकेआर के खिलाफ लगभग जीते हुए मैच को आखिरी के कुछ ओवर्स में गंवा दिया था। जिसके बाद आज के मैच में दोनों ही टीमें जीत के साथ वापसी करना चाहेंगी।
और पढ़ें: SRH vs KXIP: निकोलस पूरन ने लगाई IPL2020 की सबसे तेज फिफ्टी, एक ओवर में बनाये 28 रन
इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।
फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।
और पढ़ें: SRH vs KXIP: दुबई के मैदान पर जानें क्यों काली पट्टी बांधकर उतरे हैदराबाद के खिलाड़ी
सीएसके की संभावित प्लेइंग 11: अंबती रायुडु, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, कर्ण शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की संभावित 11: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, एरॉन फिंच, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर।
आज के मैच में ऐसे रखें अपनी प्लेइंग 11:
विकेटकीपर- एबी डिविलियर्स (10.0)
बल्लेबाज- विराट कोहली (10.5), देवदत्त पाड्डिकल (8.5), शेन वाटसन (9.0), अंबति रायडु (9.0), फाफ डुप्लेसिस (10.0)
ऑलराउंडर- शिवम दुबे (8.5), सैम करन (9.0)
गेंदबाज- युजवेंद्र चहल (9.0), करन शर्मा (8.0), दीपक चाहर (8.5)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
